{"_id":"67b0f56f1480ac726e050060","slug":"jda-will-change-the-picture-of-major-intersections-by-march-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-495300-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मार्च तक जेडीए बदलेगा प्रमुख चौराहों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मार्च तक जेडीए बदलेगा प्रमुख चौराहों की तस्वीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जेडीए की ओर से शहर के चौराहों की तस्वीर बदली जा रही है। इसका मकसद शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। मार्च तक यह काम पूरा कर दिया जाएगा। इसके तहत डिवाइडर का विस्तार करने और सड़क चौड़ीकरण का काम हो रहा है।
महानगर में इलाइट से बस स्टैंड तक अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम, जेडीए समेत अन्य सरकारी महकमे मिलकर कार्य कर रहे हैं। झांसी विकास प्राधिकरण की पिछली बोर्ड बैठक में चित्रा चौराहा, इलाइट चौराहा, जेल चौराहा और अग्रसेन चौराहा के उच्चीकरण कार्य को मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन
इसके तहत, चौराहों की खाली जगह को शामिल कर सड़क चौड़ी की जा रही है ताकि वाहनों को मुड़ने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। इसके अलावा, पुलिस लाइन से जेल चौराहा जाने वाले मार्ग पर डिवाइडर को बढ़ाया गया है। झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि जेल चौराहा से जेल जाने वाले रास्ते पर भी डिवाइडर बनाया जाएगा। हालांकि, ट्रायल के तौर पर अभी प्लास्टिक के डिवाइडर लगा दिए गए हैं। इसमें सफलता मिलते ही सीसी ब्लॉक डिवाइडर बनवाए जाएंगे ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
विज्ञापन