फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JDA secretary along with AE, JE nominated for demolishing pump repair shop

Jhansi News: पंप रिपेयर की दुकान गिराने पर जेडीए सचिव समेत एई, जेई नामजद

Sun, 30 Apr 2023 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
JDA secretary along with AE, JE nominated for demolishing pump repair shop
झांसी। झोंकनबाग स्थित एक पंप रिपेयर की दुकान गिराना झांसी विकास प्राधिकरण के अफसरों को भारी पड़ गया। इस मामले में दुकान स्वामी ने न्यायालय की मदद से जेडीए सचिव दिनेश समेत सहायक अभियंता देववचन राम, अवर अभियंता निमिष गुप्ता एवं शोभित अग्रवाल के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रचने, धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नानकगंज, सीपरी बाजार निवासी सुरेंद्र कौर पत्नी जसवीर सिंह रैना ने पुलिस को बताया कि 20 जनवरी 1980 से उनकी झोंकनबाग में दुकान है। उनकी दुकान के पीछे एक रसूखदार व्यक्ति का आवास बना हुआ है। उसके इशारे पर सचिव दिनेश और सहायक अभियंता देववचन और जेई निमिष एवं शोभित ने षड्यंत्र रचते हुए 30 अगस्त 2022 को उसकी दुकान के बाहरी हिस्से को जानबूझकर बुलडोजर से गिरा दिया। सचिव की ओर से झूठी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई जबकि उसके पास इसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। इसमें भी यह सभी लोग बुलडोजर से उसकी दुकान का एक हिस्सा गिराते हुए नजर आ रहे हैं। सुरेंद्र कौर का आरोप है कि इस घटना के बाद से शोभित अक्सर वहां आकर गाली गलौज करता है। सुरेंद्र ने पुलिस के पास शिकायत की लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के निर्देश के बाद नवाबाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, 420, 471, 467 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर नवाबाद सुधाकर मिश्र के मुताबिक मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed