फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JCB was again brought down for cleaning in Sukhnai river

Jhansi News: सुखनई नदी में सफाई के लिए दोबारा उतारी जेसीबी

Fri, 28 Mar 2025 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
JCB was again brought down for cleaning in Sukhnai river
रानीपुर। नगर पंचायत ने बृहस्पतिवार को दूसरी बार जेसीबी को सुखनई नदी में उतारा। जिससे नाले से आ रहे गंदे पानी को जेसीबी की सहायता से रोका गया। कुछ दिन पहले लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष मीना अयोध्या प्रसाद खरका को जलसंस्थान की टंकी से होने वाली गंदी जलापूर्ति एवं पानी की समस्या से अवगत कराया था। नगर पंचायत अध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी को बुलाया था तथा सुखनई नदी में फिल्टर पाइप की तरफ जाने वाली गंदे पानी की जलापूर्ति को बालू के माध्यम से रुकवाया था लेकिन समस्या हल नहीं हुई थी। लोगों ने दोबारा गंदे पानी की जलापूर्ति की शिकायत की थी। बृहस्पतिवार को दोबारा नगर पंचायत अध्यक्ष मीना अयोध्या प्रसाद खरका ने जेसीबी भेजकर बंधी बनवाकर ऊंचा करवाया, ताकि गंदा पानी टंकी की तरफ न जा सके। टंकी के नीचे फिल्टर पाइप के ऊपर भी बालू डाली गई ताकि दूसरी तरफ से गंदा पानी फिल्टर पाइप के माध्यम से डकवेल कुंआ में न पहुंच सके।
विज्ञापन

इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद खरका ने कहा कि जल संस्थान की टंकी से होने वाली जलापूर्ति अब नगरवासियों को स्वच्छ मुहैया होगी। गर्मी में लोगों को पानी की समस्या से परेशान नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि लाड़गंज तरफ पानी की समस्या को देखते हुए नहर के पास मऊआ माता के पास बोर कराया गया है ताकि लोगों को पानी की समस्या से परेशान न होना पड़े। इस अवसर पर ओमप्रकाश गुप्ता, सुनील जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed