फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jammed by keeping daughter's dead body accused of murder, police surrounded

Jhansi News: हत्या का आरोप लगा बेटी का शव रखकर लगाया जाम, पुलिस को घेरा

Mon, 03 Jul 2023 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jammed by keeping daughter's dead body accused of murder, police surrounded
नंदनपुरा तिराहे पर पहुंचीं परिवार की महिलाआें ने किया हंगामा, बोलीं, बेटी ने शादी से किया था इन्कार, इससे मार डाला
विज्ञापन

छह दिन पहले कॉलेज के लिए घर से निकली थी, परिजनों को मिली थी हादसे में घायल होने की सूचना
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। छह दिन पहले सड़क हादसे में घायल छात्रा ने शनिवार को ग्वालियर में दम तोड़ दिया। रविवार शाम झांसी लौटने के बाद परिजनों ने नंदनपुरा तिराहे के पास शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या एक युवक ने की है। युवक उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन उसने शादी करने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर युवक ने उसे मार डाला। युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहीं महिलाआें ने मौके पर पहुंची पुलिस को भी घेर लिया। बाद में पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस की मौजूदगी में देर शाम छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सीपरी बाजार के नंदनपुरा निवासी भावना (22) पुत्री कामता प्रसाद अहिरवार स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक 26 जून को भावना छात्रवृत्ति की जानकारी करने कॉलेज के लिए निकली थी। आरोप है कि सीपरी बाजार निवासी युवक उसे अपने संग ले गया था।
विज्ञापन

दोपहर में युवक के परिजनों ने भावना के दुर्घटना में घायल हो जाने की बात बताई। परिवार के अनुसार वह लोग जब मेडिकल कॉलेज पहुंचे तब यहां भावना की हालत नाजुक थी। डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। पिछले पांच दिन से ग्वालियर में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद ग्वालियर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद रविवार शाम करीब चार बजे भावना के परिजन उसका शव लेकर झांसी पहुंचे। लेकिन, घर पहुंचने से पहले ही उसका शव नंदनपुरा तिराहे पर रख दिया। मोहल्ले एवं रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने युवक की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।
भावना की मां प्रेमा देवी का कहना था कि युवक भावना से शादी करना चाहता था। भावना ने इन्कार दिया। इस वजह से युवक ने भावना की हत्या कर दी। उधर, मौके पर भीड़ जमा होने की सूचना से पु़लिस के भी हाथ-पांव फूल उठे। सीओ सिटी राजेश राय और सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला आसपास के कई थानों से फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।
वहां महिलाओं ने पुलिस अफसरों को भी घेर लिया। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगीं। सीओ ने मामले की नए सिरे से जांच कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाकर महिलाएं वहां से हटीं।

इनसेट
शव से लिपटकर बेहोश हो गई मां
भावना की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां प्रेमा देवी उसके शव से लिपटकर बेहोश हो गईं। होश में आने के बाद उनका यही कहना था कि भावना को मार डाल गया। मां के मुताबिक भावना से उसका दोस्त शादी करना चाहता था लेकिन, भावना उसके लिए राजी नहीं थी। इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। इसी वजह से उसकी बेटी की हत्या कर दी गई।

000
इस मामले की छानबीन कराई गई थी। भावना एक युवक के साथ दतिया की ओर जा रह थी। ग्रासलैंड के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा होने से इनकी बाइक की पिकअप से सीधी टक्कर हो गई थी। युवक एवं युवती दोनों घायल हो गए थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में परिजनों की ओर से दुर्घटना की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। क्षतिग्रस्त बाइक और पिकअप सीपरी बाजार पुलिस के कब्जे में है।
-संजय शुक्ला, थाना प्रभारी, सीपरी बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed