फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jal Sansthan team rushed to rectify the complaints

Jhansi News: शिकायतों को दुरुस्त करने के लिए दौड़ी जल संस्थान की टीम

Fri, 27 Sep 2024 08:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:51 PM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan team rushed to rectify the complaints
अमर उजाला इंपैक्ट लोगो लगाए
विज्ञापन

फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जल संस्थान के कंट्रोल रूप में शिकायतों का निस्तारण न होने पर अमर उजाला में 26 सितंबर के अंक में जल संस्थान में दर्ज होती हैं सिर्फ शिकायतें, निस्तारण नहीं होता शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की गई थी। इसे संज्ञान में लेते हुए जल संस्थान की टीम शिकायतों के निस्तारण के लिए दौड़ पड़ी।

पानी की समस्या के निदान के लिए जल संस्थान में कंट्रोल रूम स्थापित है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम के नंबर को सार्वजनिक किया गया है। शिकायतें दर्ज करने के लिए कर्मचारी भी नियुक्त किया गया है लेकिन शिकायतें दर्ज होने के बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही जल संस्थान के अफसर हरकत में आए और शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें रवाना कर दी गईं। इसके तहत, सिजरिया कॉलोनी स्थित हैंडपंप को दुरुस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही दरीगरान के हैंडपंप की जांच की। वहीं, बड़ागांव क्षेत्र में टीम ने पहुंचकर जांच की। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम पर दर्ज की गई शिकायतों का निस्तारण कराया जा रहा है। इसके साथ ही समस्याओं के निस्तारण के लिए कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed