फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jal sansathan jhansi

पहले मांगें पूरी हुईं, फिर खुलने दिया जलसंस्थान कार्यालय

Tue, 09 Mar 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
jal sansathan jhansi
झांसी। बड़ागांव गेट बाहर वार्ड नंबर 50 डड़ियापुरा के पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार तीन महीने से क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे थे, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। मुख्यमंत्री के आगमन के कारण लोहा गरम देख उन्होंने धरने का हथौड़ा चला दिया तो काम बन गया। सोमवार को कार्यालय खुलने से पहले ही पार्षद ने जलसंस्थान कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया तो अफसरों ने आनन- फानन में हैंडपंप रिपेयरिंग और ट्यूबवेल की मोटर सही कराने का काम शुरू करा दिया। इसके बाद ही उनका धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

पार्षद ने तीन महीने पहले जल संस्थान को पत्र लिखा था कि लीकेज हैंडपंप के पाइप बदलवा दिए जाएं, एकलव्य पार्क और सूजे खां खंती के निकट ट्यूबवेल की मोटर बदलवा दी जाए, ताकि गर्मियों में पानी की समस्या न हो। लेकिन, विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। केवल अन्नपूर्णा कॉलोनी व सत्यम कॉलोनी में तीन पानी के टैंकर शुरू करा दिए। पार्षद ने रविवार को जलसंस्थान को पत्र लिखकर सोमवार से कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी थी। हुआ भी यही, सोमवार की सुबह पौने दस बजे कार्यालय खुलने से पहले ही पार्षद वहां जाकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

जैसे ही अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो पार्षद को धरने पर बैठा पाया। पार्षद ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, वह धरने पर बैठे रहेंगे। मुख्यमंत्री का आगमन और जिलाधिकारी द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार कि मुख्यमंत्री जल संस्थान कार्यालय का निरीक्षण कर सकते हैं, इसको लेकर अधिकारी हरकत में आ गए और तत्काल पार्षद की मांगों को स्वीकार कर लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने मौके पर हैंडपंप रिपेयरिंग करने वाली टीम भेज दी, ताकि जिन हैंडपंपों में पाइप लीक कर रहे हैं अथवा अन्य कोई गड़बड़ी है तो तत्काल दुरुस्त कर दी जाए। इतना ही नहीं, दोनों ट्यूबवेल में गिरी पानी की मोटर निकालने का काम तत्काल शुरू करा दिया और नई मोटर लगाकर सुबह तक पाइप बढ़ा दिए जाएंगे। अभी क्षेत्र में तीन टैंकर चलाए जा रहे हैं, लेकिन इन्हें बढ़ाकर प्रतिदिन 10 टैंकर कर दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि पार्षद की मांग पर काम शुरू करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed