फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jain society came out in protest against animal export bill

Jhansi News: पशु निर्यात विधेयक के विरोध में उतरा जैन समाज

Sat, 17 Jun 2023 11:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Jain society came out in protest against animal export bill
- मुनि सुधा सागर महाराज ने कहा - पशुओं का निर्यात बहुत बड़ा पाप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। केंद्र सरकार के पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने पशु आयात और निर्यात विधेयक का मसौदा तैयार किया है। इसे जल्द कैबिनेट में लाने की तैयारी है। इस विधेयक को जैन मुनि सुधा सागर महाराज ने बड़ा पाप बताया है। वहीं विधेयक के मसौदे के विरोध में देशभर का जैन समाज सड़क पर उतरा है। झांसी-ललितपुर समेत दिल्ली, जयपुर, अशोक नगर, इंदौर और मुंबई समेत तमाम शहरों की जैन समाज ने विधेयक का विरोध करने का ऐलान किया है। शनिवार को झांसी में जैन समाज के लोगों ने डीएम को केंद्रीय मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।जैन तीर्थ करगुवां में विराजमान मुनि सुधा सागर महाराज ने कहा कि पशुधन का निर्यात करके सरकार गलत करने जा रही है। जिंदा पशु के विदेश जाने से मांस खाने के बराबर पाप लगता है। मुनिश्री के आह्वान के बाद जैन श्रावक-श्राविकाओं ने विधेयक का विरोध करने का ऐलान किया।

झांसी में कलक्ट्रेट में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि जिंदा पशुओं के निर्यात से राष्ट्रीय पशु संपत्ति के हितों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। विधेयक में संशोधन किया जाए। जैन पंचायत के महामंत्री कमल जैन ने कहा कि मूक जानवरों की रक्षा करना सबका नैतिक कर्तव्य है। जैन समाज इस विधेयक का विरोध करती है। जैन समाज के लोगों ने केंद्र सरकार के पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के संयुक्त सचिव के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौंके पर प्रवीण जैन, निलय जैन, भागचंद्र जैन, सुभाष जैन सत्यराज, अशोक जैन रतन, सुधीर जैन बघेरा, जगमोहन मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed