फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jain muni paravesh

आचार्य आर्जव सागर का हुआ मंगल प्रवेश, गूंजे जयकारे

Mon, 16 Mar 2020 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
jain muni paravesh
jain muni paravesh
झांसी। महानगर की राहों पर रविवार को जैन तीर्थंकरों और मुनियों के जयकारे गूंजते रहे। महानगर के करगुवांजी तीर्थ पर आचार्य आर्जव सागर महाराज का ससंघ मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान श्रावक-श्राविकाओं ने जगह-जगह पाद प्रक्षालन और आरती कर मुनि संघ की अगवानी की।
विज्ञापन

आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य आचार्य आर्जव सागर महाराज ससंघ 10 जैन साधुओं के साथ सोनागिर क्षेत्र से पद विहार करते हुए करगुवांजी जैन तीर्थ पर पहुंचे। इस मौके पर मुनि ससंघ का स्वागत किया गया। साथ ही जैन धर्म के जयकारे गूंजते रहे। तीर्थ पहुंचने पर आचार्य संघ ने भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए। इस मौके पर दिगंबर जैन पंचायत समिति के महामंत्री प्रवीण कुमार जैन, मंत्री ऋ षभ कुमार जैन, पंडित राहुल शास्त्री, विपिन जैन, सौरभ जैन गीतकार, धर्मेंद्र जैन, प्रदीप जैन, कुलदीप जैन, मुकेश जैन, राजेश जैन, संजय जैन, अनिल जैन, शशि जैन, रजनी जैन, अनुपमा, अमित प्रधान ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी। साथ ही करगुवंाजी में ग्रीष्मकालीन वाचना करने हेतु श्रीफ ल भेंट किया । पंडित राहुल शास्त्री ने बताया कि तीर्थ पर सोमवार को मुनि आदित्यसागर और आचार्य आर्जव सागर का मंगल मिलन होगा। वहीं 17 मार्च को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर रथयात्रा निकाली जाएगी। साथ ही अभिषेक, प्रवचन और आरती के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed