{"_id":"62ed6fd065a2fe40824fa169","slug":"jail-will-soon-be-built-in-10-districts-of-up-dharamveer-jhansi-news-jhs226221977","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: यूपी के 10 जिलों में भी जल्द बनेंगी जेल, मंत्री धर्मवीर बोले-हर कैदी की कलाई पर बंधेगी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: यूपी के 10 जिलों में भी जल्द बनेंगी जेल, मंत्री धर्मवीर बोले-हर कैदी की कलाई पर बंधेगी राखी
Sat, 06 Aug 2022 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:00 AM IST
सार
कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति नेकहा कि प्रदेश भर से 1200 दया याचिका की फाइल उनके पास आई थी, जिसमें से अब तक 700 कैदी छूट चुके हैं। 135 कैदी ऐसे छोड़े गए हैं, जो महज 10-10 हजार से भी कम जुर्माना न दे पाने की वजह से बंद थे।
विज्ञापन
धर्मवीर प्रजापति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जिन दस जिलों में जेल नहीं बनी हैं, वहां पर जल्द बनकर तैयार हो जाएंगी। इन सभी जिलों में जेल के लिए जमीन ले ली गई है। बुंदेलखंड में छोटी जेल हैं। ऐसे में यहां पर भी बैरक बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने ये बात सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश भर से 1200 दया याचिका की फाइल उनके पास आई थी, जिसमें से अब तक 700 कैदी छूट चुके हैं। 135 कैदी ऐसे छोड़े गए हैं, जो महज 10-10 हजार से भी कम जुर्माना न दे पाने की वजह से बंद थे। बांदा जेल में पिछले एक साल से जेल अधीक्षक की तैनाती न होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड का दौरा समाप्त होने के बाद लखनऊ पहुंचते ही तैनाती कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जेलों में खाने और साफ-सफाई की व्यवस्था सुधरी है।
जेलों में कैदियों से संवाद के दौरान पाया कि अधिकतर नौजवान और गरीब परिवार के लोग बंद हैं। ऐसे में उन्हें प्रशिक्षित कराया जा रहा है। ताकि, जेल से छूटने के बाद बेरोजगार न रहें। होमगार्ड की जमीन पर कब्जे संबंधी सवाल पर बोले कि विभागीय अधिकारियों से जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हर कैदी की कलाई पर बंधेगी राखी
मंत्री ने बताया कि इस बार रक्षा बंधन पर हर कैदी की कलाई पर राखी बंधेगी। ताकि, कोई भी कैदी मायूस न हो सके। इसके लिए सभी जेल अधीक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही कहा है कि जो भी बहन जेल में बंद अपने भाई को राखी बांधने आए, उसे अनुमति दी जाए।