{"_id":"5b216fb64f1c1bc5628b4ee1","slug":"jail-ke-bahar-chapa","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के बाहर छापा, गाड़ियां पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के बाहर छापा, गाड़ियां पकड़ीं
amarujala
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
jail, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल के बाहर बाहरी लोगों के जुटे होने की सूचना पर एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने छापेमारी की। पुलिस ने यहां से चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही गाड़ियां भी जब्त की। भारी पुलिस बल देखकर जेल के बाहर खलबली मच गई।
जिला जेल में कुख्यात बदमाश मुन्ना बजरंगी समेत अन्य बदमाश बंद हैं। इनसे मिलने वालों का आना-जाना लगा रहता है। बुधवार को एसएसपी विनोद कुमार सिंह को सूचना मिली कि जेल के बाहर कुछ संदिग्ध युवक जमा है, जो सक्रिय बदमाशों से मिलने की फिराक में हैं। सूचना पर एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ जेल के बाहर छापेमारी की। पुलिस ने चार वाहनों के साथ करीब पांच लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस को देखकर अन्य लोगों में खलबली मच गई। मौके पर मौजूद कई लोगों से एसएसपी ने स्वयं पूछताछ की।
संदिग्ध पांच लोगोें को हिरासत मेें लेकर पूछताछ के लिए नवाबाद थाने लाया गया, जहां सभी से पूछताछ जारी है। पुलिस ने सभी के मोबाइल भी कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर
विज्ञापन
दी है। करीब एक घंटे तक एसएसपी जेल के बाहर डटे रहे। मुलाकातियों से भी पूछताछ की गई। साथ ही सभी के पहचान पत्र भी जांचे गए। पुलिस ने सभी के पहचान पत्रों की फोटोग्राफी कराकर अपने कब्जे में लिए। जेल के बाहर भारी पुलिस बल देखकर मुलाकाती भी बाहर से लौट गए। एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर औचक छापेमारी की थी।