फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jackal attacks old man, panic spreads in the area

Jhansi News: सियार ने किया बुजुर्ग पर हमला, क्षेत्र में फैली दहशत

Tue, 10 Sep 2024 05:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Jackal attacks old man, panic spreads in the area
- वन विभाग नहीं कर रहा सियार से हमले की पुष्टि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टहरौली। ग्राम गाता निवासी युवक पर सियार ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। सियार की सूचना पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्राम गाता निवासी हरदयाल ने बताया कि शाम को खेत से घर लौटते समय अचानक सियार ने उस पर हमला बोल दिया। हरदयाल का कहना है कि फसल की रखवाली करने के लिए उसे खेत पर रहना पड़ता है। शाम के समय जब वह खेत से घर की तरफ लौट रहा था तो उसे लगा जैसे कोई कुत्ता उसकी तरफ चला आ रहा है जब तक वह कुछ समझ पाता सियार उस पर झपट पड़ा। बुजुर्ग के दोनों हाथों पर हमले के घाव कर दिए।

हरदयाल ने बताया कि गनीमत रही कि उसके लड़के ने उसे देख लिया और शोर मचाता हुआ अपने पिता की तरफ दौड़ पड़ा। जिससे सियार भाग गया। ऐसी ही घटना ग्राम रनयारा में विगत दिनों देखने को मिली थी, जहां चार लोगों पर सियार के हमले हो चुके हैं। हालांकि सूचना पर वन विभाग ने वहां जाल लगाया है, लेकिन फिलहाल खूंखार सियार पकड़ से दूर है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। क्षेत्रीय वन अधिकारी अवधेश सिंह बुंदेला ने बताया कि किसी भी ग्रामीण पर सियार के हमले की पुष्टि नहीं हुई है, एहतियातन गांव में पिंजरा लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed