{"_id":"6758c1a2e6e3730fbe016e24","slug":"irrigation-department-cricket-league-betwa-titans-won-the-match-due-to-deepaks-brilliant-batting-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-451110-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरिगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग : दीपक की आतिशी बल्लेबाजी से बेतवा टाइटंस ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इरिगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग : दीपक की आतिशी बल्लेबाजी से बेतवा टाइटंस ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित की जा रही इरिगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग में बेतवा टाइटंस और इरिगेशन स्पोर्ट्स क्लब ललितपुर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
मंगलवार को पहला मैच रेड राइडर्स इलेवन बनाम बेतवा टाइटंस के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेतवा टाइटंस ने बल्लेबाज दीपक के 53 गेंदों पर 160 और सौरभ के नाबाद 37 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में चार विकेट खोकर 213 रन बनाए। रेड राइडर्स के गेंदबाज नीरज ने तीन विकेट हासिल किए। जवाब में रेड राइडर्स की पूरी टीम 104 रन ही बना सकी। बल्लेबाज पंकज पांचाल ने 30 और पजि रावत ने 20 रन बनाए। बेतवा टाइटंस के गेंदबाज दीपक कुमार एवं नेमसिंह पाल ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किए। दीपक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इरिगेशन स्पोर्ट्स क्लब ललितपुर टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 220 रनों का स्कोर बनाया। बल्लेबाज जयभान ने नाबाद 100, अमित द्विवेदी ने नाबाद 51 और मनोज ने 47 रन बनाए। जवाब में लिफ्ट वॉरियर्स भूपेंद्र के 26 एवं दीपक गुप्ता के नाबाद 21 रनों की बदौलत 115 रन ही बना सकी। इरीगेशन स्पोर्ट्स क्लब ललितपुर के गेंदबाज मुराद खान ने दो विकेट लिए। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जयभान को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। सचिव विकास राय ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन