फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   irigation

पहूज बांध से बबीना के गांवों में होगी सिंचाई

Mon, 24 Aug 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
irigation
irigation
झांसी। बबीना जैसे सूखे इलाकों में भी अब किसानों को सिंचाई की सहूलियत मिल सकेगी। इस काम में इजराइल भी मदद करेगा। इजराइली तकनीक के इस्तेमाल से कम पानी में अधिक रकबे की सिंचाई की जा सकेगी। पहुज बांध से पानी बबीना के गांवों तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही। सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तब साल के आखिरी तक यहां काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बबीना ब्लॉक के एक तिहाई से अधिक गांवों में सिंचाई की सहूलियत नहीं है। यहां खरीफ की फसल किसी तरह हो जाती है लेकिन, पानी न मिलने से रबी की फसल में किसानों को अक्सर नुकसान उठाना पड़ता है। अब इजराइल की मदद से इसका समाधान खोजा रहा है। वहां प्रचलित ड्रिप इरिगेशन का यहां भी प्रयोग किया जाएगा। इसके जरिए कम पानी में अधिक रकबे में सिंचाई की जा सकती है। इसके लिए इजराइल के साथ करार भी हो गया। इजराइल तकनीकी सहायता देने को राजी हो गया है। सिंचाई विभाग के अभियंताओं के मुताबिक ड्रिप इरिगेशन एक तरह से स्पिंकलर सिस्टम का विस्तार है। प्रस्तावित इलाकों में स्प्रिंकलर के साथ ड्रिप लगाई जाएगी। ड्रिप वाले खेतों में किसानों को बुवाई का तरीका भी बदलना होगा। पंरापरागत बुवाई के बजाए ड्रिप वाले स्थान पर बीज रोपने होंगे। पानी की बर्बादी रोकने के लिए भी आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। एक कमांड सेंटर के जरिए पानी की आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रित की जाएगी। प्रत्येक खेत को जितनी मात्रा में पानी की जरूरत होगी, उतना ही पानी उसे दिया जाएगा। यहां के लिए पानी की व्यवस्था पहुज बांध से की जाएगी। बता दें, इजराइल में भी बुंदेलखंड की तरह ही पानी की कमी है लेकिन, वहां काफी किफायती सिंचाई व्यवस्था बनाई गई है। इसी को देखते हुए बुंदेलखंड से इसकी शुरूआत करने की योजना सरकार ने बनाई है। अभियंताओं के मुताबिक पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले दो गांव चयनित किए जाएंगे। उसके बाद इसे बढ़ाकर 25 गांवों तक बढ़ाया जाएगा। इसके जरिए इस इलाके में पेयजल की समस्या भी दूर की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed