फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Investigation reveals: Money for crop loss in Jhansi distributed between Jalaun and Hardoi

पीएम फसल बीमा योजना: झांसी में हुए नुकसान का जालौन और हरदोई में बंटा पैसा, 4130 पॉलिसी के सहारे हड़पे करोड़ों

Tue, 23 Dec 2025 06:13 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 23 Dec 2025 06:13 AM IST
सार

छानबीन में 4130 पॉलिसी में गड़बड़ी उजागर हुई है और करीब आठ करोड़ रुपये के घपले की आशंका है। जिन बैंक खातों में यह रकम भेजी गई, उन्हें अब खंगाला जा रहा है।
 

विज्ञापन
Investigation reveals: Money for crop loss in Jhansi distributed between Jalaun and Hardoi
बीमा में बेईमानी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछले रबी सीजन के दाैरान अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे के लिए झांसी के किसान दफ्तरों के चक्कर काटते रहे लेकिन हैरानी की बात यह है कि बगैर छानबीन के ही झांसी के फसल नुकसान का पैसा जालौन और हरदोई में बांट दिया गया। गैर ऋणी किसानों की आड़ में इन दोनों जिलों के लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जालसाजों ने यह फर्जीवाड़ा किया। अब तक की छानबीन में 4130 पॉलिसी में गड़बड़ी उजागर हुई है और करीब आठ करोड़ रुपये के घपले की आशंका है। जिन बैंक खातों में यह रकम भेजी गई, उन्हें अब खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


रबी सीजन (2024) में झांसी जिले के लिए मटर, मसूर, जौ, गेहूं, चना और सरसों की फसल अधिसूचित हुई थी। किसान क्रेडिट कार्डधारक ऋणी किसानों की किस्तें बैंक से भरी गईं। इस वजह से उनमें गड़बड़ी नहीं हो सकी जबकि गैर ऋणी किसानों को जनसुविधा केंद्र से किस्त भरने की सुविधा दी गई। जालसाजों ने इस सुविधा का जमकर दुरुपयोग किया। उन्होंने संचालकों से साठगांठ करके फर्जी खतौनी एवं खसरा का इस्तेमाल कर मनमाने तरीके से क्लेम भरे।
विज्ञापन


पीएम फसल बीमा पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, रबी सीजन में गैर ऋणी किसानों के नाम पर कुल 13,577 बीमा क्लेम किए गए। सबसे अधिक क्लेम बबीना के गगौनी, डगरवाहा, बाजना जैसे गांव से दाखिल हुए। चिरगांव एवं मोंठ ब्लॉक से भी बड़ी संख्या में गैर ऋणी किसानों के नाम पर बीमा क्लेम किए। सिर्फ बाजना गांव से 444 बीमा क्लेम हुए। फसल नुकसान की भरपाई में इन गैर ऋणी किसानों के खाते में 80 फीसदी से अधिक रकम भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह कमेटियां कर रही जांच
विभागीय और प्रशासनिक जांच में यह बात सामने आई कि जो बैंक खाते लगाए गए उनमें से तमाम जालौन एवं हरदोई जिले के थे। यह बैंक खाते आर्यवर्त जैसे सहकारी बैंकों में खोले गए थे। बाहरी जनपदों के बैंक खाते होने के बावजूद बीमा कंपनी एवं कृषि विभाग ने बगैर छानबीन किए झांसी में खराब हुई फसल का मुआवजा जालौन एवं हरदोई के बैंक खातों में भेज दिया। उपनिदेशक कृषि महेंद्र पाल सिंह का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही सभी तथ्य सामने आ सकेंगे। सभी बिंदुओं पर छह कमेटियां जांच कर रही हैं।



ब्लॉक कुल गांव गैर ऋणी किसान के क्लेम की संख्या
बबीना ब्लॉक के 55 गांव में 7043 पॉलिसी
बड़ागांव ब्लॉक के 47 गांव में 78 पॉलिसी
बामौर ब्लॉक के 66 गांव में 937 पॉलिसी
बंगरा ब्लॉक के 59 गांव में 835 पॉलिसी
चिरगांव ब्लॉक के 63 गांव में 1493 पॉलिसी
गुरसराय ब्लॉक के 72 गांव में 746 पॉलिसी
मऊरानीपुर ब्लॉक के 66 गांव में 1134 पॉलिसी
मोंठ ब्लॉक के 67 गांव में 1311  पॉलिसी


इस रबी सीजन में भी सेंध लगाने की फिराक में थे जालसाज
पिछले रबी सीजन में करोड़ों रुपये डकार चुके जालसाज इस सीजन में भी फर्जीवाड़े की फिराक में हैं। उनकी ओर से इस दफा भी बबीना, डगरवाहा, बाजना समेत कई इलाकों में फर्जी खतौनी लगाकर किस्त जमा कराए गए लेकिन बीमा कंपनी एवं कृषि विभाग ने सभी संदिग्ध पाॅलिसी निरस्त कर दीं। कृषि अधिकारियों का कहना है कि गड़बड़ी की आशंका में अब तक नौ हजार से अधिक पॉलिसी निरस्त की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed