{"_id":"aebc2568e051524f6f0da62a48a2b7ce","slug":"investigation-report-now-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन
ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिला अस्पतालों के मरीजों की रिपोर्ट अब ऑनलाइन करने के लिए राज्य सरकार ने एक सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। अब मरीजों को विशिष्ट जांचों की रिपोर्ट लेने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में जिला अस्पतालों में 150 प्रकार की विशिष्ट जांचों की सुविधा उपलब्ध हो गई है। पूर्व में झांसी जिला अस्पताल में बेसिक जांचें होने से मरीजों को विशिष्ट जांचों के लिए दूसरे शहरों की ओर जाना पड़ता था। सरकार की ओर से एक कदम और बढ़ाते हुए अब कॉरपोरेट अस्पतालों की तर्ज पर जिला अस्पतालों के मरीजों को विशिष्ट पैथोलॉजी जांचों की ऑनलाइन रिपोर्ट देने का आदेश जारी कर दिया गया है।
‘पेशेंट डायग्नोस्टिक इंफॉर्मेशन सिस्टम’ नाम से तैयार किए गए सॉफ्टवेयर के जरिए यह संभव हो सकेगा। योजना के पहले चरण में झांसी समेत सूबे के 40 जिला अस्पतालों में यह सुविधा शुरू की गई है। अब मरीज घर बैठे-बैठे अपनी रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेगा, जिससे उसे भागदौड़ की झंझट से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड होगी रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग प्रोजेक्ट की वेबसाइट (http://uphssp.org) पर पेशेंट डायग्नोस्टिक इनफॉर्मेशन सिस्टम नाम से एक लिंक दिया गया है। इसमें क्लिक करने पर एक नया विंडो खुलेगा। इसके बाद डाउनलोड पेसेंट रिपोर्ट के टैब को क्लिक करना होगा। फिर अस्पताल के नाम और पेशेंट कोड या फिर अपना नाम दर्ज करना पड़ेगा। अंत में जांच रिपोर्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी।
रोजाना आते हैं दो दर्जन से अधिक मरीज
जिला अस्पताल के क्षेत्रीय निदान केंद्र में विशिष्ट जांचों के लिए एसआरएल कलेक्शन सेंटर खोला गया है। यहां ह्यूमोग्लोबिन, ब्लड से संबंधित, ब्लड कैंसर, बोन मैरो, शरीर में आवश्यक तत्वों की कमी, जननांग रोग से संबंधित, अनुवांशिक बीमारियां, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, लीवर फंक्शन टेस्ट, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, गर्भावस्था के दौरान संक्रमण समेत 150 प्रकार की जांचें होती हैं। प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक मरीज सेंटर पर जांच कराने को आते हैं।
‘कलेक्शन सेंटर में सैंपल को जांच के लिए आगरा, गुड़गांव भेज दिया जाता है। वहां से ऑनलाइन ही रिपोर्ट यहां पर भेजी जाती है। सरकार की ओर से जो निर्देश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा।’
- डॉ. रमेश चंद्रा, सीएमएस