फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   investigation

खुशी जैन आत्महत्या मामले में डीएम से मिलीं छात्राएं, बोलीं गहराई से पड़ताल करे पुलिस

Sun, 01 Mar 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
investigation
छात्रा द्वारा खुदकुशी करने के मामले में छात्राओं ने स्कूल प्रशासन को बताया निर्दोष। - फोटो : REPORTERS
झांसी। शनिवार को महात्मा हंसराज माडर्न स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। छात्राओं ने कहा कि खुशी जैन की आत्महत्या के मामले में गहराई से पड़ताल की जाए। स्कूल प्रबंधन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में छात्राओं ने बताया कि पिछले कुछ समय से खुशी परेशान रहने लगी थी। जब भी उससे पूछते थे तो वह इसकी वजह पारिवारिक समस्या बताती थी। अक्सर स्कूल खाना लेकर भी नहीं आती थी। 20 फरवरी को उसे स्कूल से परीक्षा प्रवेश पत्र दे दिया गया था, जबकि पहचान पत्र का परीक्षा में प्रवेश से कोई ताल्लुक नहीं है। लेकिन, प्रबंधन पर बेबुनियाद आरोप लगाकर स्कूल की छवि को धूमिल करने का काम किया जा रहा है। इससे सभी विद्यार्थी परेशान हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की तह तक जाकर सच्चाई सामने लाने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि घटना की जांच जारी है। सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed