फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Investigation against CO Sadar of Lalitpur for falsely applying FR in the case

Jhansi News: गलत तरीके से मुकदमे में एफआर लगाने पर ललितपुर के सीओ सदर के खिलाफ जांच

Wed, 05 Apr 2023 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Investigation against CO Sadar of Lalitpur for falsely applying FR in the case
झांसी। दहेज हत्या के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अनुमति के बगैर फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगाने पर ललितपुर के सीओ
विज्ञापन



सदर अभय नारायण राय फंस गए। डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने झांसी के एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह को पूरे मामले की जांच सौंपी है। वहीं,


दहेज हत्या के मामले की विवेचना नए सिरे से अपर पुलिस अधीक्षक करेंगे।

मामला 2022 में दहेज हत्या का है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 304-बी के तहत दर्ज मुकदमे में पति शुभम सिंह सेंगर को गिरफ्तार


करके जेल भेज दिया। आरोपी करीब छह माह जेल में रहा। फरवरी में शुभम के जेल से बाहर आने के कुछ दिनों बाद ही मामले की


विवेचना कर रहे सीओ अभय नारायण ने उसका नाम मुकदमे से बाहर कर दिया। इसके साथ ही पूरे मामले में एफआर लगा दिया। सात


साल से अधिक सजा होने का मामला होने के बाद भी सीओ ने इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अफसरों से इजाजत नहीं ली। विवाहिता के


परिजन शिकायत लेकर डीआईजी के पास पहुंचे। इस शिकायत पर डीआईजी ने यह कार्रवाई की।

विवेचना की निगरानी की नई व्यवस्था लागू की जा रही है। विवेचनाओं की निगरानी अब पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी करेंगे।


उनकी लिखित अनुमति के बाद ही किसी अभियुक्त का नाम विवेचना से अलग किया जा सकेगा।

- जोगेंद्र कुमार, डीआईजी

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed