{"_id":"69fcf52b089baba3a20bd51c","slug":"intrusion-and-attack-at-farmhouse-two-injured-jhansi-news-c-11-jhs1004-790747-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फार्महाउस में घुसकर हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फार्महाउस में घुसकर हमला, दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बाउंड्रीवॉल परचढ़कर फार्महाउस में घुसे चार दबंगों ने अंदर दोस्त के साथ खाना खा रहे युवक की पिटाई दी। बीच-बचाव करने पर दोस्त को भी पीटा। घटना में दोनों के सिर फट गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के डड़ियापुरा बड़ागांव गेट बाहर ढिमरयाना में रहने वाले मुन्ना रायकवार पड़ोस में रहने वाले साथी दामोदर के साथ तीन मई की शाम सात बजे मछली पालन फार्महाऊस बड़ागांव गेट बाहर खेत पर खाना खा रहे थे। इसी बीच बाउंड्री से चढ़कर हुकुम चन्द्र रायकवार निवासी लक्ष्मी गेट अंदर, आकाश निवासी बड़ागांव गेट बाहर, दीपक निवासी लक्ष्मी गेट बाहर व मोहित निवासी पहूज नदी के पास पुरियां गांव थाना सीपरी बाजार अंदर आए और गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से रोका तो उसे व उसके साथी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे दोनों का सिर फट गया और लहूलुहान अवस्था में सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुन्ना रायकवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।