फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   intjar ki gandiya khatm, sonu ko lane ek desamber tak amratsar ravana hogi team

इंतजार की घड़ियां खत्म, सोनू को लाने एक दिसंबर तक अमृतसर रवाना होगी टीम

Mon, 30 Nov 2020 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
intjar ki gandiya khatm, sonu ko lane ek desamber tak amratsar ravana hogi team
इंतजार की घड़ियां खत्म, सोनू को लाने एक दिसंबर तक अमृतसर रवाना होगी टीम
विज्ञापन

झांसी। पाकिस्तान की जेल में 13 साल यातनाएं झेल कर एक महीने से अधिक समय से अमृतसर में रह रहे सोनू सिंह को लाने के लिए जमीनी तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में जिस कानूनगो को सोनू को लेने अमृतसर जाना है उन्हें तैनाती स्थल मड़ावरा से ललितपुर मुख्यालय बुला लिया गया है। अफसरों के अनुसार तैयारी अंतिम चरण में हैं। मंगलवार (एक दिसंबर) तक टीम अमृतसर रवाना हो जाएगी। उधर, पुलिस वेरिफिकेशन की कार्रवाई भी पूरी हो गई है।
अब तक ललितपुर के ग्राम सतवांसा के सोनू को अमृतसर से लाने में हीलाहवाली बरत रहा जिला प्रशासन अब जमीनी काम करता दिख रहा है। अमृतसर प्रशासन और गृह विभाग तक मामला पहुंचाने के बाद अमर उजाला सोनू को वापस लाने से जुड़ी हर कड़ी पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। इस संबंध में सोनू को लाने के लिए नामित कानूनगो रहीम खान से बात की गई। उन्होंने बताया कि सोनू को लाने के लिए उन्हें मड़ावरा तहसील से ललितपुर जिला मुख्यालय बुला लिया गया है। आलाधिकारियों के अनुसार सभी कागज तैयार किए जा रहे हैं ताकि किसी स्तर पर कोई चूक न रह जाए। कागज पूरे होते ही और आलाधिकारियों के निर्देश मिलते ही बहुत जल्द वे टीम के साथ अमृतसर रवाना हो जाएंगे। टीम ट्रेन से जाएगी या सरकारी वाहन से इस संबंध में उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। कहा कि जो भी आदेश होगा उसे अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

‘सोनू सिंह मामले में पुलिस वेरिफिकेशन व महकमे से जुड़े जो भी कागजात और कार्रवाई थी उसे पूरा कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई प्रशासनिक अफसर पूरी कराएंगे’
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन एमएम बेग, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed