फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   International Transgender Day of Visibility today

इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलटी आज

Wed, 30 Mar 2022 10:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
International Transgender Day of Visibility today
झांसी। घर-घर ताली बजाकर दूसरों की खुशियों में शरीक होकर दुआएं देने वाले किन्नर भले ही आज भी समाज की मुख्यधारा से कटे हैं लेकिन किसी को दुनियादारी सीखनी हो तो इनसे सीखें। ये गोद लेकर दूसरों की बेटियां पाल रहे हैं, जरूरतमंदों की बेटियों के हाथ पीले कर उनकी डोली सजा रहे हैं। आस-पड़ोस के सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं। शहर में अपने लिए एक सुंदर दुनिया का ख्वाब संजोने वाले किन्नरों का कहना है कि उन्हें समाज का तिरस्कार या हमदर्दी नहीं, सिर्फ प्यार और मान-सम्मान चाहिए।
विज्ञापन

सीपरी बाजार नंदनपुरा रोड पर रहने वाले किन्नरों के गुरु राजू की जितनी तारीफ की जाए वह कम ही लगेगी। वह अपने गुरु नूरी (दिवंगत) द्वारा गोद ली गई चार साल की बच्ची को अपनी बेटी की तरहपालपोश रहे हैं। बच्ची उन्हें मां कहकर बुलाती है। इस परिवार का हिस्सा किन्नर हिना बताती हैं कि बच्ची उन सबको मौसी कहकर बुलाती है। बताया कि अभी गुरु जी किन्नरों के बड़े सम्मेलन में बाहर गए हैं। उनके गुरु बेटियों के शादी-ब्याह और जरूरतमंदों की सेवा में आगे रहते हैं। इनका कहना है कि समाज में उन लोगों के प्रति धीरे-धीरे जागरूकता बढ़ रही है। वह भी समाज से अपने लिए मान-सम्मान चाहते हैं। इनके घर में खाना पकाने वाली महिला बताती हैं कि उनकी बड़ी बेटी की शादी भी गुरु जी ने कराई थी।
विज्ञापन

उधर, बाहर सैंयर गेट मदकखाना में रहने वाली किन्नर गुरु को मोहल्ले के सभी लोग काकी बुलाते हैं। इनके चेले लाड़ो ने बताया कि गुुरु जी इन दिनों सम्मेलन में बाहर गए हैं। उनके गुरु जैसे कम ही लोग होते हैं। काकी की उम्र 65 वर्ष की है। वह मोहल्ले ही नहीं घर पर आने वाले हर जरूरतमंद को सहारा देती हैं। काकी के घर खाना बनानेे वाली साबरा बताती हैं कि वह पिछले 10 वर्षों से यहां काम कर रही हैं, उनकी पोती खुशी भी साथ रहती है। काकी हमेशा उनका परिवार की तरह सहयोग करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु के मान का मतलब भगवान की पूजा, मिलकर मनाते हैं होली-दिवाली और ईद
झांसी। किन्नर हिना और किन्नर सुनीता बताती हैं कि उनके समाज में गुरु का मान-सम्मान भगवान की पूजा के बराबर है। उनके समाज में कोई भी ऐसा नहीं है जो अपने की किसी बात को अनदेखा करे। समाज के सभी फैसले गुरु ही करते हैं, आदर और मान के चलते गुरु पलंग पर सोते हैं जबकि उनके चेले जमीन पर सोते हैं। बुजुर्ग गुरु की सेवा भी चेले ही करते हैं। नवरात्र पर कलश स्थापना कर व्रत रहते हैं, माता का दरबार सजाते हैं और होली-दिवाली व ईद समेत सभी तीज-त्योहार मिलकर मनाते हैं। झांसी में जीवनशाह, नगरा, नौ नंबर और मदकखाना आदि जगह किन्नरों के छह-सात घर हैं। शहर में इस समाज के तकरीबन 30-32 लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed