फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Intercity will remain cancelled for 43 days, passenger train will also not run

Jhansi News: 43 दिन निरस्त रहेगी इंटरसिटी, पैसेंजर भी नहीं चलेगी

Sun, 16 Mar 2025 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Intercity will remain cancelled for 43 days, passenger train will also not run

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। लखनऊ मंडल में ब्रिज निर्माण के काम के चलते 43 दिनों तक झांसी-लखनऊ इंटरसिटी का संचालन निरस्त रहेगा। इसके अलावा, झांसी-लखनऊ पैसेंजर समेत अन्य कई ट्रेनें भी नहीं चलेंगी। ट्रेनों का संचालन न होने की वजह से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी 19 मार्च से 30 अप्रैल तक निरस्त रहेगी, जबकि लखनऊ से झांसी आने वाली इंटरसिटी 20 मार्च से एक मई तक नहीं चलेगी। इसी तरह, झांसी-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन 20 मार्च से 30 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा हमसफर स्पेशल ट्रेन 21 और 28 मार्च और 4, 11,18 व 25 अप्रैल को नहीं चलेगी। ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद हमसफर स्पेशल 24 व 31 मार्च और 7, 14, 21 व 28 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन




इसके अलावा, 11407 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस 18 व 25 मार्च और 1,8,15 व 22 मार्च को कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक जाएगी। लखनऊ से चलकर पुणे जाने वाली ट्रेन संख्या 11408 लखनऊ की जगह कानपुर सेंट्रल स्टेशन से संचालित की जाएगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 22121 लोकमान्य तिलक-लखनऊ एसी सुपरफास्ट 22 व 29 मार्च और 5,12,19,26 अप्रैल को कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक जाएगी। ट्रेन संख्या 22122 लखनऊ-लोकमान्य तिलक एसी सुपरफास्ट 23 व 30 मार्च और 6,13, 20, 27 अप्रैल को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में ब्रिज निर्माण के काम के चलते कई ट्रेनें निरस्त व परिवर्तित की गई हैं।



ट्रेनों में खूब मिली जगह



झांसी। होली से पहले ट्रेनों में एक-एक सीट के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई थी। स्लीपर कोचों में भी पैर रखने को जगह नहीं मिल पा रही थी लेकिन होली के बाद शनिवार को ट्रेनें खाली नजर आईं। जनरल कोचों में भी सीटें खाली रहीं। हालांकि, रविवार से ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed