फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   intercity canceled till 15 february

13 दिसंबर से 15 फरवरी तक निरस्त रहेगी झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस

Wed, 12 Dec 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Updated Wed, 12 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
intercity canceled till 15 february
railwar ncr jhansi - फोटो : demo
रेल प्रशासन ने कोहरे के मद्देनजर झांसी-लखनऊ इंटरसिटी और झांसी से कोलकाता के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस का संचालन 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। साथ ही, कई ट्रेनों के दिन कम कर दिए गए और पैसेंजर ट्रेनों का भी संचालन रद किया गया है।
विज्ञापन


झांसी से लखनऊ के बीच चलने वाली 11109/11110 इंटरसिटी एक्सप्रेस दैनिक व लखनऊ के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक मानी जाती है। मगर, कोहरे में इस ट्रेन का संचालन बुरी तरह बिगड़ जाता है। इस कारण रेल प्रशासन ने इस ट्रेन को 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक निरस्त रखने का निर्णय लिया है। उक्त अवधि में झांसी से कोलकाता के बीच चलने वाली 11105/11106 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस का संचालन भी रद रहेगा।
विज्ञापन


यह गाड़ी झांसी से रविवार और कोलकाता से बृहस्पतिवार को चलती है। साथ ही जबलपुर से नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन चलने वाली 12191/12192 श्रीधाम एक्सप्रेस बुधवार को जबलपुर और नई दिल्ली से बृहस्पतिवार को नहीं चलेगी। ग्वालियर से बरौनी के बीच प्रतिदिन चलने वाली 11124/11123 ग्वालियर बरौनी छपरा मेल ग्वालियर से सोमवार और बृहस्पतिवार तथा बरौनी से मंगलवार और शुक्रवार (सप्ताह में दो दिन) को नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक 51811/ 51812 झांसी-बीना पैसेंजर, 51813/51814 झांसी-लखनऊ पैसेंजर और 51881/51882 ग्वालियर-आगरा कैंट पैसेंजर का संचालन नहीं होगा। झांसी-टीकमगढ़ पैसेंजर का संचालन झांसी और ललितपुर के बीच नहीं होगा। यह पैसेंजर उक्त अवधि में टीकमगढ़ से ललितपुर के बीच ही चलेगी। इस अवधि में झांसी-आगरा पैसेंजर झांसी से शाम 6.15 बजे की जगह शाम चार बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed