फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inspire farmers for drip irrigation: Nodal Officer

किसानों को ड्रिप सिंचाई के लिए प्रेरित करें : नोडल अधिकारी

Sat, 30 Oct 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Inspire farmers for drip irrigation: Nodal Officer
झांसी। श्रम एवं सेवायोजन और नियोजन, कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अपर प्रमुख सचिव / जिले के नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा ने जनपद स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि छुट्टा गोवंश की मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम अवश्य कराएं, ताकि मृत्यु की वजह जानी जा सके। किसानों को ड्रिप सिंचाई के लिए प्रेरित करें, इससे कम पानी में अच्छी पैदावार होगी। उर्वरक की खपत भी कम होगी। क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की खेती और फूड प्रोसेसिंग को प्रमोट करें। बड़े किसान इसके लिए आगे आएं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार मेले लगातार आयोजित किए जाएं, जिससे शिक्षित बेरोजगारों का कंपनियों में प्लेसमेंट हो सके। उन्होंने पीएमकेएसएनवाई की समीक्षा में बैंकों द्वारा काटा गया प्रीमियम वापस करने पर नाराजी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विभागों की ऐसी परियोजनाएं जो दिसंबर तक पूरी होनी है, यदि पैसा है तो उन्हें पूरा कराएं। कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए और गुणवत्ता की जांच भी कराई जाए। अवैध कब्जों और अवैध निर्माण की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। घरेलू श्रमिकों सहित अन्य कामगारों का पंजीकरण कराएं। श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए पंफलेट्स का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह, एसएसपी शिवहरि मीणा, मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, पीडीडीआरडीए उपेंद्र प्रसाद पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed