Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inspector who asked obscene questions to misdeed victim s husband suspended

खाकी की शर्मनाक हरकत: दुष्कर्म पीड़िता के पति से अश्लील सवाल पूछे, एसएसपी ने आरोपी दरोगा को किया निलंबित

Sat, 27 Jul 2024 01:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 27 Jul 2024 01:20 PM IST
सार

करीब 5.49 मिनट लंबे ऑडियो में दरोगा पति से अश्लील सवाल पूछता सुनाई पड़ रहा है। हद तो तब हो गई जब उसने पीड़िता और आरोपी में मिलीभगत की बात तक कह डाली।

विज्ञापन
Inspector who asked obscene questions to misdeed victim s husband suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म पीड़िता के पति से अश्लील सवाल पूछने वाले दरोगा को एसएसपी राजेश एस ने निलंबित कर दिया। आरोपी दरोगा का शुक्रवार को 5.49 मिनट लंबा एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसमें आरोपी दरोगा दुष्कर्म पीड़िता के पति से अश्लीलता से भरे सवाल पूछ रहा था। 

विज्ञापन


अमर उजाला के शनिवार के अंक में दरोगा की यह करतूत प्रकाशित की गई। इसके बाद एसएसपी ने वायरल ऑडियो के आधार पर दरोगा दिग्विजय सिंह पाल को निलंबित कर दिया। आरोपी दरोगा के सेवानिवृत्त के भी महज 43 दिन ही शेष बचे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बता दें, कुछ दिन पहले सकरार थाने में एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना सकरार थाने में तैनात दरोगा दिग्विजय पाल को सौंपी गई। दरोगा ने पीड़िता के पति से फोन पर ही पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान वह सामान्य मर्यादा भी भूला बैठा। पीड़िता के पति से एक के बाद एक कई अश्लील सवाल पूछे।

विज्ञापन

हद तो तब हो गई जब उसने पीड़िता और आरोपी में मिलीभगत की बात तक कह डाली। पीड़िता का पति इन सब बातों से अनभिज्ञता जताता रहा लेकिन, दरोगा उसकी बात सुनने को ही राजी नहीं था। करीब 5.49 मिनट लंबे ऑडियो में दरोगा पति से अश्लील सवाल पूछता सुनाई पड़ रहा है। एसएसपी राजेश एस के मुताबिक आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed