{"_id":"60c9935c8ebc3e78e8592f50","slug":"injured-businessman-dies-in-jhansi-firing-case-demonstration-at-mla-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: गोलीकांड में घायल सराफा कारोबारी की मौत, विधायक के घर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: गोलीकांड में घायल सराफा कारोबारी की मौत, विधायक के घर पर प्रदर्शन
Wed, 16 Jun 2021 11:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:32 AM IST
सार
झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला दुबे चौक पर रविवार-सोमवार की रात बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। इस गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए थे। जिनमें से एक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मऊरानीपुर थाना इलाके के मोहल्ला दुबे चौक में रविवार-सोमवार की रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में घायल सराफा कारोबारी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिससे परिजनों आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में विधायक के घर प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला दुबे चौक पर रविवार-सोमवार की रात बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। इस गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए।
घायलों में सराफा कारोबारी अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल और अमित अग्रवाल शामिल थे। इनमें से अशोक अग्रवाल के पेट में गोली लगी थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मंगलवार की शाम दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए मऊरानीपुर विधायक बिहारी लाल आर्य के घर पर प्रदर्शन किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
बता दें कि गोलीकांड के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से चार आरोपी मनोज सेठिया, कल्लू उर्फ संजीव सेठिया, विनोद सेठिया तथा शुभम ताम्रकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि, अन्य चार आरोपी राकेश सेठिया, दीपेश सेठिया, मनीष सेठिया व अखिलेश विश्वकर्मा अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।