{"_id":"5928864d4f1c1b260c5375b5","slug":"increasing-temperature-asthma-be-patient-be-careful","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा तापमान, अस्थमा रोगी रहें सावधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहा तापमान, अस्थमा रोगी रहें सावधान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के दिनों में लगातार बढ़ रहा तापमान अस्थमा रोगियों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। इन दिनों श्वांस रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। गर्म हवाओं के साथ आने वाले धूलकण, सूखे पत्ते, गेहूं फसल की निकासी से निकले वाले भूसा और परागकरण अस्थमा रोगियों की सांसें मंद कर रहे हैं।
लक्षण
-श्वांस नलिकाएं प्रभावित होती हैं।
-नलियों में सूजन आ जाती है।
-अटैक होने पर सांस लेने में दिक्कत।
-तत्काल इलाज नहीं मिले तो जान जा सकती है।
ऐसे करें बचाव
खूब पानी व फलों का ताजा जूस पीना चाहिए। घर से बाहर निकलते समय नाक, मुंह को मास्क, कपड़े से ढक लें। एसी में रहने वाले सतर्कता बरतें, क्योंकि बदला वातावरण अस्थमा अटैक को बढ़ा सकता है।
- डॉ. मधुर्मय शास्त्री, विभागाध्यक्ष, चेस्ट रोग, मेडिकल कॉलेज।
टीबी फैलती है
डॉ. मधुर्मय ने बताया कि डिहाइड्रेशन की वजह टीबी के मरीजों की सांस फूलना, बुखार आना, वजन कम होने की समस्या बढ़ जाती है। वहीं, टीबी के जीवाणु हवा से फैलते हैं।े उमस भरी गर्मी में टीबी के जीवाणु बीमारी फैलाने का खतरा बढ़ जाता है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में टीबी मरीजों की संख्या 15 फीसदी बढ़ गई है।