फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Increased psoriasis and exhibition patients with winter growing

सर्दियां बढ़ने के साथ बढ़े सोरायसिस और एग्जाइमा के मरीज

Thu, 16 Dec 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Increased psoriasis and exhibition patients with winter growing
झांसी। सर्दियां बढ़ने के साथ ही हर उम्र के लोगों को त्वचा संबंधी रोग होने लगे हैं। इन दिनों जिला अस्पताल में सोरायसिस और एग्जाइमा के रोगियों की भीड़ लग रही है। बताया जाता है कि सर्द हवाएं चलने से त्वचा शुष्क होने के चलते यह बीमारी बढ़ रही है। जिला अस्पताल मेें रोज 300 और होम्योपैथिक अस्पताल में करीब 200 मरीजों को इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बदलते मौसम में वायरल के साथ ही सोरायसिस और एग्जाइमा रोग लोगों को चपेट में लेने लगा है। सर्दियों में ठंडी हवाएं चलने से त्वचा शुष्क हो जाती है। इसके चलते शरीर में लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी, तेज गर्म पानी से नहाने और विटामिन डी की कमी से भी दाने हो जाते हैं। डॉक्टर प्रदीप राजन ने बताया कि मौजूदा समय में एग्जाइमा और सोरायसिस के रोगी बहुत आ रहे हैं। इस बीमारी में बहुत तेज खुजली होती है। त्वचा मोटी होने लगती है, जो आगे पक जाती है। त्वचा में नमी कम होने से सफेद पपड़ी निकलने लगती है। ठंड में अगर यह जोड़ों तक फैल जाए तो सोरायसिस ऑर्थराइटिस हो जाती है। जिसमें बहुत दर्द होता है। ऐसे मरीजों को शरीर गर्म रखने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

सही कपड़ों का करें चुनाव
सर्दियों में पहने जाने वाले गर्म कपड़े भी सोरायसिस को बढ़ा देते हैं। फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता बताते हैं कि बाजार में सिंथेटिक, नॉयलान और पॉलिस्टर के जैकेट मिलते हैं, जो ठंड को तो दूर कर देते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल सोरायसिस को बढ़ा देता है। ऐसे में कॉटन के कपड़ों का चुनाव किया जए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रखें ध्यान
- सूखी त्वचा पर नारियल का तेल या क्रीम लगाएं।
- विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए धूप में कुछ देर बैठें।
- पैरों में मोजे पहनकर रहें।
- लाल चकत्तों को ज्यादा खुजाएं नहीं, इससे बीमारी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed