फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Increase sex with minor girls in Bundelkhand

बुंदेलखंड में नाबालिग लड़कियों के साथ लैंगिक अपराध बढ़ा

Tue, 26 Oct 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Increase sex with minor girls in Bundelkhand
झांसी। महिला सुरक्षा के तमाम दावे और वादों के बीच बुंदेलखंड में नाबालिग लड़कियों के साथ लैंगिक अपराध बढ़े हैं। इसका खुलासा नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट में हुआ है। क्षेत्र के सातों जनपदों में 459 मामले दर्ज हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा हैं। इसमें चित्रकूट मंडल की स्थिति बेहद खराब सामने आई है।
विज्ञापन

18 वर्ष से कम आयु के लड़के - लड़कियों को लैंगिक अपराधों से बचाने के लिए पॉक्सो एक्ट के तहत कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा महिला सुरक्षा और उन्हें त्वरित न्याय मिले, इसके लिए सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गईं हैं। साथ ही अन्य उपाय करने के दावे भी किए जा रहे हैं। लेकिन, महिलाओं की स्थिति में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियां भी तेजी से लैंगिक अपराध का शिकार हो रहीं हैं। इसका अंदाजा एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। बुंदेलखंड के सातों जनपदों में 2019 में 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों के साथ लैंगिक अपराध के 369 मामले पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किए गए थे। जबकि, 2020 में 459 मामले दर्ज हुए। इसमें 308 मामले अकेले चित्रकूट मंडल में दर्ज हुए। जबकि, झांसी मंडल में 151 केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के जिलों में ये हैं हालात
-----------------------------
जनपद 2020 2019
-----------------------------------
बांदा 116 63
चित्रकूट 55 17
हमीरपुर 86 92
महोबा 51 55
झांसी 72 60
ललितपुर 29 29
जालौन 50 53
-----------------------------------
योग - 459 369
-----------------------------------
केस - 1
दुष्कर्म के बाद कर दी थी बच्ची की हत्या
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में इसी साल तीन अप्रैल को आठ वर्षीय एक बालिका की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना में पुलिस ने इलाके के ही एक युवक संदीप जैन को गिरफ्तार किया था, जो अभी जेल में है। हाल ही में पुलिस ने उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस - 2
अब तक नहीं मिला बच्ची का आधा धड़
झांसी। एक साल पहले नवाबाद थाना इलाके की एक मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने बड़ी ही बेरहमी से घटना को अंजाम दिया था। स्थिति ये रही कि बच्ची का आधा धड़ तक नहीं मिल पाया था। जबकि, परिजन इसके लिए पुलिस से लगातार गुहार लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed