{"_id":"65b95f25f3ad4035800496a7","slug":"income-tax-exemption-gst-should-be-simplified-jhansi-news-c-11-1-jhs1006-253733-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आयकर में मिले छूट, जीएसटी का हो सरलीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आयकर में मिले छूट, जीएसटी का हो सरलीकरण
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केंद्र सरकार के अंतरिम बजट से व्यापारियोें को भी राहत की उम्मीद है। व्यापारी जीएसटी में सरलीकरण और आयकर में छूट मिलने की आस लगाए हैं। साथ ही ई-काॅमर्स कंपनियों के चलते प्रभावित हो रहे बाजार से व्यापारी परेशान हैं। उनका कहना है कि सरकार बजट में ई-कॉमर्स कंपनियों पर 20 फीसदी टैक्स लगाए ताकि स्थानीय व्यापार प्रभावित न हों। इसके अलावा व्यापारी पेंशन, चिकित्सा सुविधा का लाभ दिए जाने की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि सरकार व्यापार को बढ़ावा देने की पहल करे। ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके।
-- -- -- -- -- --
वर्जन
सरकार को जीएसटी में सरलीकरण करना चाहिए। यह कानून ऐसा हो जो व्यापारियों को समझने में आसानी हो। - आशीष गुप्ता, लक्ष्मी गार्डन के पीछे
-- -- -- -- --
जीएसटी अभी चार दरों पर वसूला जाता है। बजट में केवल पांच और 12 फीसदी टैक्स वसूलने का ही प्रावधान हो। - मनीष अग्रवाल, सीपरी बाजार
-- -- -- -- -
ई-कॉमर्स कंपनियों ने खुदरा व्यापार को प्रभावित किया हुआ है। सरकार कंपनियों को कानून के दायरे में लेकर आए। - विवेक बाजपेई, आर्य कन्या चौराहा
-- -- -- -- --
व्यापारियों को पेंशन और चिकित्सा सुविधा का भी लाभ मिलना चाहिए। सरकार को इसके लिए पहल करने की जरूरत है। - दीपक भाटिया, नंदनपुरा
-- -- -- -- -
आयकर में व्यापारियों को छूट मिलनी चाहिए। इससे व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी। जीएसटी स्लैब में भी बदलाव किया जाए। - पंकज शुक्ला, सीपरी बाजार
-- -- -- --
ऑनलाइन कारोबार लगातार बढ़ रहा है। इससे फुटकर बाजार प्रभावित हो रहा है। ई-कॉमर्स कंपनियों पर भी 20 फीसदी टैक्स लगाया जाए। - अजय चड्ढा, आवास विकास
-- -- -- -
सरकार को खुदरा व्यापार और लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए मजबूत नीति बनानी चाहिए। महंगाई को कम करने पर भी फोकस किया जाए। - पुरुषोत्तम अग्रवाल, सदर बाजार
-- -- -- -- -
इस बजट में सरकार व्यापारियों के लिए नई योजना लेकर आए। व्यापारियों को पेंशन और सामाजिक सुरक्षा देने की पहल की जाए। - राहुल तिवारी, शहर