फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the postmortem report, the ambulance driver was found to have a severe head injury

Jhansi News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंबुलेंस चालक के सिर में मिली गहरी चोट

Sun, 29 Jun 2025 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
In the postmortem report, the ambulance driver was found to have a severe head injury

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। निजी एंबुलेंस चालक राजेश राठौर के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें उसके सिर में गहरी चोट के निशान समेत दाएं हाथ की हड्डियां टूटी मिलीं। आसपास के लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम राजेश का शराब के नशे में उसका एक ढाबा संचालक से विवाद हुआ था। हालांकि विवाद के बाद उनके बीच मारपीट की बात साफ नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने भी मामले की छानबीन शुरू कर दी है।




मेडिकल कॉलेज के पास रहने वाला राजेश राठौर (40) निजी एंबुलेंस चलता था। उसके साथियों का कहना है कि राजेश शराब पीने का आदी था। इस वजह से वह मऊरानीपुर स्थित अपने गांव पुरवा भी नहीं जाता था। परिवार के लोग भी उससे बहुत मतलब नहीं रखते थे। बृहस्पतिवार को शराब पीने के लिए गिलास मांगने पर उसका एक ढाबा संचालक से विवाद हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। शुक्रवार सुबह उसका शव मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर तीन के पास से बरामद हुआ। उस समय शरीर पर चोट के बाहरी निशान नहीं मिले थे। शनिवार को जब पोस्टमार्टम कराया गया, तब उसमें चोट के निशान मिले। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान मिले हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। चोट किस वजह से आई, इसकी भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed