फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the mining department, 36 leases of stone and sand increased in one year

खनन विभाग में एक साल में पत्थर और बालू के 36 पट्टे बढ़े

Sat, 26 Mar 2022 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
In the mining department, 36 leases of stone and sand increased in one year
झांसी। सरकारी आवास, सड़कों व हाईवे निर्माण से संबंधित योजनाओं में तेजी आने से खनन विभाग में पत्थर और बालू के पट्टों की संख्या एक साल में 66 से बढ़कर96 हो गई है। उधर, 36 पट्टे बढ़ने से पिछले साल के मुकाबले खनन विभाग के राजस्व में भी 40 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। विभाग के अनुसार ओवरलोडिंग और इससे संबंधित अवैध खनन को रोकने के लिए गुरसराय, गोरामछिया और खैलार में नौ बैरियर लगाए हैं, जहां टीमें मुस्तैदी से काम कर रही हैं।
विज्ञापन

जिला खनन विभाग में हर साल पत्थर और बालू के खनन के लिए पट्टे दिए जाते हैं। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष सरकार की आवासीय योजनाओं और तमाम सड़कों आदि के निर्माण से विभाग में जहां वर्ष 2021-2022 में पत्थरों के खनन के पट्टों की संख्या 60 से बढ़कर 87 हो गई है, इस साल 27 नए पट्टे हुए हैं। वहीं बालू खनन के पट्टों की संख्या छह से बढ़कर 15 हो चुकी है, इसमें इस साल नौ पट्टों की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा तीन पट्टे पैइरोफ्लाइड डायस्पो (लोहे के भट्टों में काम आने वाला) के हुए हैं। विभाग के अनुसार पट्टों की संख्या बढ़ने और ओवरलोडिंग पर लगाम लगने से एक वर्ष में विभाग को 40 करोड़ रुपये अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है। विभाग के अनुसार झांसी, प्रयागराज और सोनभद्र पत्थर की गिट्टी का बड़ा क्षेत्र है।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी बीपी यादव ने बताया कि इसके अलावा जिला खनिज फाउंडेशन उन सभी क्षेत्रों के लिए विकास कार्य कर रहा है जहां पट्टों के तहत खनन किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में सड़कें, स्कूल, पुस्तकालय और विकास संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अप्रैल से अब तक पकड़ी गईं 766 गाड़ियां
झांसी। विभाग की मानें तो एक साल में कार्रवाई के तहत 766 गाड़ियां पकड़ी गईं, इनमें 43 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, इसके अलावा 28 मामलों में परिवाद दाखिल किया गया। अधिकांश मामलों में कंपाउंडिंग (संबधित व्यक्ति द्वारा गलती स्वीकार कर लेना) कराई गई। ये सभी मामले एक अप्रैल से अब तक के हैं। मामले ओवरलोडिंग और एमएम-11 से संबंधित हैं।

पत्थर और बालू की ओवरलोडिंग आदि पकड़ने के लिए गुरसराय, गोरामछिया और खैलार में तीन-तीन बैरियर लगाए गए हैं। इन पर तैनात टीमें अवैध रूप से खनन कर ले जा रहीं गाड़ियों पर नजर रख रहे हैं। पिछले एक साल ंमें 766 लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इधर, राजस्व में भी 40 करोड़ की वृद्धि हो रही है।
बीपी यादव, जिला खनन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed