फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In Mulayam and Akhilesh government, farmers used to get sticks instead of fertilizers: Surya Pratap Shahi

मुलायम और अखिलेश सरकार में किसानों को खाद के बजाय मिलती थीं लाठियां : सूर्य प्रताप शाही

Thu, 22 May 2025 02:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
In Mulayam and Akhilesh government, farmers used to get sticks instead of fertilizers: Surya Pratap Shahi

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। मुलायम और अखिलेश सरकार के समय में किसानों में खाद और डीएपी के लिए हाहाकार मची रहती थी। किसानों की मांग पर उन्हें खाद नहीं बल्कि लाठियां मिलती थीं, लेकिन बीते आठ साल में किसानों की उन्नति हुई है। सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर रखी है कि प्रत्येक किसान लाभान्वित हो सके। यही कारण है कि आज का किसान उन्नत है।

उन्होंने कहा कि खेत तालाब योजना से सिंचाई का रकबा पिछले सालों की तुलना में बढ़ा है। इसलिए किसान वही फसल बोएं जो उनके पर्यावरण के लिहाज से हो। यह बात कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित झांसी-चित्रकूट मंडल की संयुक्त खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में कही।
विज्ञापन




कृषि मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की गोष्ठियां किसानों को कृषि के नए तरीके-तकनीक एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आयोजित की जाती है। यही कारण है कि आज बुंदेलखंड में 13 लाख हेक्टेयर के क्षेत्र में कृषि कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार ने अनुदान पर 8.5 लाख क्विंटल बीज का वितरण किया है। उन्होंने खेतों में फसल उत्पादन के लिए जलवायु और आमदनी के अनुरूप फसलों की बुवाई का चयन करें। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषकों को क्षेत्रीय जलवायु के अनुरूप ही अनुदान पर फसली बीज का वितरण किया जाए। इससे उन्हें जलवायु की प्रतिकूलता के कारण हानि का सामना न करना पड़े। सरकार ने खेती-बाड़ी के साथ-साथ किसानों को उद्यमी बनाने का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed