फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   immature child dedbody found in pond

तालाब में नवजात का शव मिलने से हड़कंप

Sun, 23 May 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
immature child dedbody found in pond
एरच (झांसी)। एरच थाना क्षेत्र के कृष्णानगर मोहल्ले में नगर पंचायत के कार्यालय के सामने तालाब में शनिवार को सुबह नवजात शिशु का शव उतराने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष त्रदीन सिंह का कहना है कि लगभग आठ महीने के शिशु का शव है। शव फेंकने वालों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह लोगों ने तालाब शिशु का शव उतराते देखा। इसके बाद वहां पर काफी लोग जमा हो गए। लोगों का कहना है कि किसी ने अवैध रूप से गर्भपात कराने के बाद शव को तालाब में फेंक दिया है। शव को तालाब में मछलियों और अन्य जानवरों ने भी क्षतविक्षत कर दिया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को तालाब से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि हो सकता है कि किसी ने अवैध रूप से गर्भपात कराने के बाद शिशु के शव को फेंक दिया हो। इसकी जानकारी की जा रही है। आसपास के अस्पतालों में भी इसकी जानकारी की जा रही है। शव फेंकने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed