फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Illegal roads were created by cutting the divider

Jhansi News: डिवाइडर काटकर बना दिए अवैध रास्ते

Sun, 19 Jul 2026 02:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 19 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Illegal roads were created by cutting the divider
झांसी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की लापरवाही से झांसी-ग्वालियर हाईवे के डिवाइडर पर अवैध रूप से बनाए गए कट हादसों का सबब बने हुए हैं। महज 20 किलोमीटर के दायरे में एक दर्जन से ज्यादा कट देखे जा सकते हैं। कोई भी वाहन कहीं से भी निकल सकता है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे क्रमांक 44 देश का सबसे लंबा हाईवे है। यह श्रीनगर (जम्मू) से शुरू होकर कन्याकुमारी तक जाता है। इसी हाईवे पर दतिया से झांसी के बीच वाहन चालकों ने अपनी सुविधा के लिए डिवाइडर पर कई स्थानों पर कट बना डाले हैं। इससे वे बिना चक्कर लगाए गंतव्य तक पहुंच जाते हैं, लेकिन इस शॉर्टकट के फेर में तेज गति से निकल रहे वाहनों की चपेट में आने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


क्या हैं नियम

एनएचएआई के नियम हैं कि डिवाइडर पर ऐसे स्थानों पर कट दिया जा सकता है जहां या तो कोई शिक्षण संस्थान हो या किसी गांव या शहर के लिए रास्ता जाता हो, ताकि तेज गति से जा रहे वाहनों की रफ्तार बाधित न हो। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पॉट-1
दतिया के पास स्थित डगरई टोल प्लाजा और जिला न्यायालय के बीच प्लाजा से केवल 100 मीटर की दूरी पर डिवाइडर काटकर रास्ता बना लिया गया है। यहां से न केवल दोपहिया बल्कि चार पहिया वाहन भी निकल रहे हैं।

स्पॉट-2

आरटीओ चेक पोस्ट और टोल प्लाजा के बीच गंधारी गांव पहुंच मार्ग पर लोगों ने अपनी सुविधा के लिए डिवाइडर को करीब छह फीट काट दिया है। यहां से गांव आने-जाने वाले लोग बिना चक्कर लगाए आसानी से सड़क पार कर लेते हैं।
स्पॉट-3
नहर के पुल से करीब 50 मीटर दूर व चिरूला गांव के हाई स्कूल से पहले डिवाइडर को करीब पांच फीट चौड़ा काट दिया गया है। केवल 75 मीटर का चक्कर बचाने के लिए रास्ता बना लिया गया है। इससे हाईवे से गुजर रहे भारी वाहनों को अपनी रफ्तार धीमी करनी पड़ती है।


स्पॉट-4

करारी के पास स्थित भारत गैस के डिपो के सामने ही लोगों ने दो स्थानों पर डिवाइडर को क्षतिग्रस्त कर दिया है। यहां से न केवल वाहन निकलते हैं बल्कि मवेशियों को भी बिना किसी डर के निकाल दिया जाता है।

यह सही है कि कई स्थानों पर वाहन चालक शॉर्टकट अपनाने के लिए डिवाइडर को काट देते हैं। इस तरह की तमाम शिकायतें आती हैं, लेकिन हमारी टीम निगरानी करती है।

भारत सिंह, पीडी, एनएचएआई (ग्वालियर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed