फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Illegal mining caught at Kudri Ghat, fine imposed Rs 36 lakh

Jhansi News: कुड़री घाट पर पकड़ा अवैध खनन, 36 लाख रुपये का जुर्माना

Thu, 05 Jun 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining caught at Kudri Ghat, fine imposed Rs 36 lakh

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। अवैध खनन के खिलाफ विभाग ने शिकंजा कसा हुआ है। कुकरगांव के बाद अब कुड़री घाट पर अवैध खनन पकड़ते हुए जुर्माना लगाया गया है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से जहां खनन कारोबारियों में हड़कंप है। वहीं, सड़कों पर वाहन चालकों में हलचल मची हुई है।

गरौठा तहसील के एरच क्षेत्र में स्थित कुड़री घाट पर अवैध खनन की शिकायत आ रही थी। आरोप लगाया जा रहा था कि पट्टा संचालक की ओर से न केवल एनजीटी नियमों की अवहेलना कर निर्धारित क्षेत्र के बाहर खनन कार्य किया जा रहा है, बल्कि प्रतिबंधित तीन एलएनटी मशीनों से बालू निकाला जा रहा है। डीएम व खनिज विभाग के अधिकारियों तक शिकायतें पहुंची तो विभाग की टीम ने गत 20 मई को यहां पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन




जांच में पाया गया कि पट्टा संचालक, जिसका कुल रकबा 14 हेक्टयर है। वह पट्टा क्षेत्र से बाहर 2100 घनमीटर एरिया में अवैध खनन कर रहा है। एनजीटी के नियमों की अनदेखी भी पाई गई। इसके अलावा, तीन पॉपलिन खनन करते मिली। डीएम ने पट्टाधारक पर 21 लाख रुपये खनन के लिए और 15 लाख रुपये मशीनों पर कुल 36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। पट्टा संचालक को नोटिस भेजकर एक माह के अंदर धनराशि जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुड़री घाट पर 20 मई को जांच की गई थी, यहां 2100 घन मीटर अवैध खनन मिला था। खनन व मशीनों पर कुल 36 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। नोटिस भेजकर संचालक को इसे जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी जांच जारी रहेगी। - भूपेंद्र यादव, जिला खान अधिकारी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed