फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If you come, then Jhansi Darshan will get the tourism department bus

आप आइए तो...झांसी दर्शन कराएगी पर्यटन विभाग की बस

Thu, 07 Jul 2022 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
If you come, then Jhansi Darshan will get the tourism department bus
झांसी। आप तो बस झांसी आ जाइए। ओरछा, बरुआसागर, रानी का किला और रानी महल के साथ ही झांसी के सभी स्थलों का दर्शन पर्यटन विभाग की बस द्वारा कराया जाएगा। बुंदेलखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने यह शुरूआत की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा वर्ष 2016 में पर्यटकों के लिए 12 सीटर बस सेवा को शुरू किया था। जिसके तहत सैलानियों को चित्रकूट, बौद्धगया, वाराणसी, आगरा व लखनऊ के दर्शन कराए जाते थे। शुरूआत में तो सेवा काफी कारगर साबित हुई लेकिन कोरोना संक्रमण के दस्तक देते ही पर्यटकों का आना बंद हो गया था। सैलानी नहीं आने के कारण बस को वीरांगना होटल परिसर में खड़ा कर दिया गया था। लेकिन अब विभाग द्वारा बस को झांसी दर्शन के लिए शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत फुल टाइम बुकिंग के लिए 1250 रुपये व हॉफ टाइम के लिए 850 रुपये अदा करना होगा। फुलटाइम में बस द्वारा ओरछा, बरुआसागर स्थित जराय का मठ, रानी का किला स्थित लाइट एंड साउंड शो, सेंट ज्यूड श्राइन, संग्रहालय का दर्शन कराया जाएगा। जबकि हॉफ टाम बुकिंग पर ओरछा, बरुआसागर स्थित जराय का मठ व सेंट ज्यूड श्राइन की सैर कराई जाएगी।
विज्ञापन

होटल वीरांगना के मैनेजर तारिक अजीज सिद्दीकी ने बताया कि पर्यटकों के लिए झांसी दर्शन बस सेवा को शुरू कर दिया गया है। जिसमें फुलटाइम और हॉफ बुकिंग की सेवा को शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed