{"_id":"5e1242628ebc3e881b4c3c44","slug":"if-not-peace-in-life-damn-it-all-jhansi-news-jhs156777621","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में अगर शांति नहीं तो सब संपत्ति बेकार : आचार्य विशुद्ध सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में अगर शांति नहीं तो सब संपत्ति बेकार : आचार्य विशुद्ध सागर
विज्ञापन
जैन मुनि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने करगुंवा जाते समय उनके स्वागत में खड़े लोगों को आशीर्वाद द
झांसी। दिगंबर जैन मुनि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने ससंघ झांसी नगर में प्रवेश किया। हाथों में धर्म ध्वज लिए श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए उनका भव्य स्वागत किया। बैंड और ढोल नगाड़ों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित कर उन्होंने कहा कि अगर शांति नहीं है, तो संपत्ति बेकार है। अपनी आत्मा को निर्मल बनाओ।
आचार्य श्री ने कहा कि पुण्य को सुरक्षित रखने के लिए क्रोध, अभिमान, माया, लोभ आदि भावों को मत अपनाओ। दुख का नाश करना भी व्यक्ति द्वारा संभव है। अत: संभल जाओ और अपनी आत्मा को निर्मल बनाओ। आज व्यक्ति के पास धन संपत्ति भरी पड़ी है। यह संपत्ति सब कुछ नहीं है। अगर जीवन में शांति नहीं है, तो संपत्ति पूरी तरह से बेकार है।
प्रवचन से पहले आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज 27 मुनियोें के साथ झांसी पधारे। दतिया गेट, बड़ा बाजार से होते हुए वह संत निवास पहुंचे। इसके बाद वह लक्ष्मी गेट, मंडी रोड से होकर जैन तीर्थ करगुवां जी मंदिर में पहुंचे। इस अवसर पर विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु जैन धर्म की ध्वजा लिए जयकारे लगा रहे थे। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन, महामंत्री प्रवीण कुमार जैन, डॉ. हीरालाल जैन, प्रदीप कुमार जैन, जितेंद्र चौधरी, डॉ. राजीव जैन, यश जैन, डॉ. सचिन जैन, सुबोध जैन, आलोक जैन, ऋषभ जैन, सुभाष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पंचायत महामंत्री ने बताया कि आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में जैन तीर्थ करगुवां जी में सोमवार को दोपहर 1 बजे से हमारी संस्कृति हमारे संस्कार विषय पर सभी जाति धर्म वर्ग का सम्मेलन होगा। इधर, बुंदेलखंड अग्रवाल नवयुवक मंडल के मनोज कुमार अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सुशील अग्रवाल आदि ने आचार्य जैन मुनि का स्वागत किया।