फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   if my sister ded body not foud thare i attempt sucide

‘बहन का शव न मिला तो यमुना नदी में कूदकर दे दूंगी जान’

Sun, 29 Dec 2019 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
if my sister ded body not foud thare i  attempt sucide
झांसी। शहर के चर्चित मीना सोनी हत्याकांड में आज तक उसका शव पुलिस बरामद नहीं कर सकी। आरोपियों के जेल जाने के बाद भी पूछताछ में सुराग पुलिस के हाथ नहीं आ सके। जिससे आजिज होकर मीना सोनी की बहन आभा सोनी ने अधिकारियों से मिलकर कहा है कि यदि उसकी बहन शव का जल्द नहीं मिला तो वह यमुना नदी में कूदकर जान दे देगी।
विज्ञापन

थाना नवाबाद क्षेत्र से अपहृत मीना सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने कारोबारी संजय वर्मा, डडियापुरा शिव परिवार कॉलोनी निवासी जितेंद्र राय, जालौन के राजेंद्र नगर निवासी नरेंद्र, बैंकर्स कॉलोनी निवासी सर्वेश कुमार और थाना सीपरी बाजार स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी जयनारायण लिटौरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सभी ने स्वीकार किया था कि संजय वर्मा ने दवा के धोखे में जहर खिलाकर मीना की दिल्ली में हत्या करने के बाद उसका शव कालपी स्थित यमुना नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बावजूद आज तक मीना सोनी का शव बरामद नहीं कर सकी। जबकि, पुलिस कई बार यमुना नदी में भी खोजबीन कर चुकी है। मुख्य आरोपी संजय वर्मा वर्तमान में उरई जेल में है। रिमांड पर लेने के बाद भी कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। परेशान मीना सोनी की बहन कई बार अधिकारियों के चक्कर भी काट चुकी है, लेकिन आज तक शव बरामद नहीं हो सका। बहन ने कहा जब तक शव नहीं मिलता, वह कैसे मान ले कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। पुलिस उनका कोई सहयोग नहीं कर रही। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पुलिस ने उनकी बहन का शव बरामद नहीं किया तो वह यमुना नदी में कूदकर अपनी जान दे देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद नहीं हो सकी कार
मीना हत्याकांड में प्रयोग की गई कार को पुलिस आज तक बरामद नहीं कर सकी। इस कार के जरिए महिला को झांसी से दिल्ली ले जाया गया था। जहां बाद में हत्या कर दूसरी गाड़ी से शव को कालपी स्थित यमुना ले जाकर नदी में फेंका था। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। हर बिंदु पर गंभीरता से जांच भी की जा रही है। जल्द पुलिस गाड़ी भी बरामद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed