{"_id":"684c80f6ac737d9fdd0da16a","slug":"if-my-health-deteriorates-how-can-i-call-an-ambulance-and-the-network-is-also-bad-jhansi-news-c-167-1-sjhs1005-102903-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तबीयत हुई खराब एंबुलेंस बुलाएं कैसे नेटवर्क भी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तबीयत हुई खराब एंबुलेंस बुलाएं कैसे नेटवर्क भी खराब
विज्ञापन
- खराब मोबाइल नेटवर्क से सरकारी और आपातकालीन सेवाओं से ग्रामीण वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। विकासखंड के गांव बारेई में रहने वाले लोग मोबाइल नेटवर्क न आने की समस्या से परेशान हैं। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। न सिर्फ सरकारी सुविधाएं बल्कि आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस बुलाने आदि के लिए भी फोन से संपर्क करने में होती है दिक्कत।
ब्लाॅक मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर धमना बरुआसागर मार्ग पर स्थित मध्य प्रदेश की सीमा से सटे ग्राम बारेई की आबादी करीब तीन हजार के आसपास है। इस ग्राम पंचायत के अंतर्गत पांच खिरक आते हैं। इनमें टपरियन खिरक, राजपूत खिरक, पाल खिरक, तला खिरक, नई बस्ती तथा बेरी साल पुरा गांव शामिल हैं। यह क्षेत्र मध्य प्रदेश सीमा से सटा होने के कारण नेटवर्क की समस्या से जूझ रहा है।
ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि अगर गांव में कोई बीमार हो जाए तो खराब नेटवर्क के कारण फोन से संपर्क नहीं हो पाता जिससे एंबुलेंस नहीं बुला पाते। मजबूरन मरीज को ट्रैक्टर के सहारे या अन्य किसी निजी साधन से अस्पताल तक पहुंचाया जाता है। ऐसी हालत में कई बार मरीज की जान आफत में आ जाती है। इसके अलावा पंचायत भवन में रखे कंप्यूटर भी इंटरनेट न आने से काम नहीं करते हैं। इससे ऑनलाइन संबंधी कामों के लिए ग्रामीणों को गांव के बाहर धमना या चिरगांव की ओर जाना पड़ता है। ग्राम पंचायत में तीन प्राइमरी और एक जूनियर हाईस्कूल है। यहां के शिक्षक भी इंटरनेट न आने से जरूरी सूचनाएं अधिकारियाें तक समय पर नहीं भेज पाते हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के सचिव प्रवेश राजपूत ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए समय-समय पर जिला प्रशासन की ओर से कैंप लगाए जाते हैं। लेकिन मोबाइल नेटवर्क न आने से ऑनलाइन संबंधी कोई काम नहीं हो पाता। इस समस्या को ग्राम प्रधान काफी समय से अधिकारियाें के समक्ष उठाते आ रहे हैं। लेकिन आज तक इस कारण निराकरण नहीं हो सका है।