{"_id":"5f6f9b128ebc3e9b81348a5d","slug":"if-goverment-provide-money-than-we-are-ready-to-make-film-city-reporters-news-jhs177228150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से सब्सिडी मिले तो पैसा लगाने के लिए तैयार हैं फिल्म निर्माता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से सब्सिडी मिले तो पैसा लगाने के लिए तैयार हैं फिल्म निर्माता
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड में फिल्म सिटी बनने ही बहुत संभावनाएं हैं। फिल्म निर्माता भी छोटी जगह में शूटिंग करना अब ज्यादा पसंद करने लगे हैं। प्रदेश सरकार अगर सब्सिडी दे तो यहां पर फिल्म निर्माता पैसा लगाने को तैयार हैं। यह बात शनिवार को झांसी आए जाने- माने फिल्म निर्माता मोहन नडार ने अमर उजाला से कही। वे डेंजर्स, गेस्ट इन लंदन, एक हसीना एक दीवाना समेत 42 फिल्मों प्रोड्यूस कर चुके हैं। उनकी नई फिल्म की शूटिंग 27 सितंबर से शिवपुरी में शुरू होनी है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच पिछले छह महीने से पूरी टीम के पास काम नहीं था। टीम के कई सदस्य आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में ‘हश’ फिल्म बनाकर नई शुरूआत की जा रही है। शूटिंग के लिए शिवपुरी जैसी छोटी जगह को चुना गया है। ताकि फिल्म बनाते समय किसी तरह से वातावरण खराब नहीं हो सके। फिल्म कोरोना से जोड़कर बनाई जा रही है। फिल्म में बताया गया है कि कोरोना महामारी के बीच सभी अपने घरों में हैं। ऐसे में तीन चोर एक घर को खाली समझकर उसमें घुसने का प्रयास करते हैं, लेकिन घर में दो महिलाएं मौजूद थीं। इसी थीम पर कहानी का ताना- बाना बुना गया है। धारावाहिक ‘शिया के राम’ में राम बने आशीष शर्मा और क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।
उन्होंने कहा कि फिल्म बनाना बहुत महंगा हो गया है। ऐसे में निर्माता उन्हीं जगहों का चयन करते हैं, जहां उनको सब्सिडी मिलती है। अगर बुंदेलखंड में यूपी सरकार सब्सिडी देना शुरू कर दे तो यहां पर शूटिंग के लिए कई सारे अच्छे स्थान हैं। एक बार शुरूआत हो जाए तो अपने- आप ही निर्माता इस जगह के लिए रुचि दिखाने लगेेंगे।