{"_id":"610461598ebc3edd3a28033f","slug":"identity-of-the-second-truck-driver-killed-in-the-accident-jhansi-news-jhs200796433","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में मारे गए दूसरे ट्रक ड्राइवर की भी हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में मारे गए दूसरे ट्रक ड्राइवर की भी हुई शिनाख्त
विज्ञापन
झांसी। बीते रोज हाईवे पर हुई सड़क मारे गए दूसरे ट्रक ड्राइवर की भी शिनाख्त हो गई है। मृतक बिहार के गया जिले का रहने वाला है। शुक्रवार को उसके परिजन झांसी आए। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को साथ ले गए। वहीं, घायल क्लीनर की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
झांसी - कानपुर बाईपास पर बृहस्पतिवार की दोपहर दो ट्रकों की टक्कर हो गई थी। इसमें दोनों ट्रकों के ड्राइवरों की मौत हो गई थी। मरने वालों में एक संत कबीर नगर का बशीर (26) था, जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जानकारी होने पर दूसरे ट्रक ड्राइवर के परिजन झांसी पहुंचे। उन्होंने उसकी पहचान बिहार के गया जिले के रामचंद्र यादव के पुत्र छोटू यादव (26) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि छोटू पिछले आठ साल से ट्रक चला रहा था। वो बिहार के मुजफ्फरपुर से मक्का लेकर गुजरात के अहमदाबाद जा रहा था। इसी दरम्यान दुर्घटना का शिकार हो गया। वहीं, दुर्घटना में घायल हुए क्लीनर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जारी है।
तीन साल में गईं तीन भाइयों की जान
झांसी। दुर्घटना में मारे गए ट्रक ड्राइवर छोटू यादव चार भाई थे। लेकिन, तीन साल में अलग-अलग दुर्घटनाओं मेें तीन भाइयों की जान चली गई। पहले ऑटो की टक्कर से एक भाई लक्ष्मण कुमार की मौत हो गई थी और उसके बाद ट्रेन की चपेट में आने से दूसरे भाई दिलीप कुमार ने दम तोड़ दिया था। अब छोटू चला गया। चार में से अब एक भाई मुसाफिर यादव ही बचा है। मारे गए ट्रक ड्राइवर की एक साल की एक बेटी और दो साल का बेटा है। दुर्घटना से पहले सुबह 10 बजे उसने अपनी पत्नी रेनू से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन
एक ओर से दर्ज कराया गया मुकदमा
झांसी। दुर्घटना के मामले में संत कबीर नगर निवासी जावेद अहमद ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया, जिसमें उसने बताया कि उसका भाई बशीर अहम ट्रक ड्राइवर था। शुक्रवार को वो इंदौर से प्याज लादकर महाराजगंज जा रहा था। इसी दरम्यान सरोज हॉस्पिटल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दूसरे ट्रक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।