फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   I will consecrate the flag by the cession to the elegance of shisha : Uma

तिरंगे की शान के लिए शीश तक अर्पण कर दूंगी अर्पण: उमा

Wed, 24 Aug 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
 I will consecrate the flag by the cession to the elegance of shisha : Uma
uma bharti, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news

विज्ञापन
बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि कर्नाटक के हुबली में ईदगाह नामक जगह है, जहां कभी तिरंगा नहीं फहराया गया था। 1994 में वह युवा मोर्चा की अध्यक्ष थी और पार्टी ने उन्हें ईदगाह पर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी। उसी साल पंद्रह अगस्त पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ वहां झंडा फहराया था। इस पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिए गए। 2004 में यूपीए सरकार बनने के बाद उनके खिलाफ वारंट आया। वे उस समय मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं।

अटल और आडवाणी ने उनसे जमानत कराने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी जमानत नहीं कराईं। वे तिरंगे की शान के लिए गिरफ्तार हुईं। पूरे कर्नाटक में तिरंगे फहराए गए। कांग्रेस सरकार को घुटने टेकने पड़े और उन पर चलाया मुकदमा वापस लेना पड़ा। आगे भी जरूरत पड़ी तो तिरंगे के लिए अपना शीश भी अर्पण करने में संकोच नहीं करूंगी। यात्रा के संयोजक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वालों का जीवन चरित्र हमारी पूंजी है। 
विज्ञापन


बड़ागांव में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय दुबे व दुर्ग पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने की। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश मिश्रा, संजीव श्रृंगीऋषि, डॉ. जगदीश सिंह चौहान, अरिदमन सिंह, हिमांशु दुबे, मोहन सिंह यादव, विनोद नायक उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed