फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hypertension patients are twice as high as sugar in Jhansi, more men are victims of these diseases

झांसी में शुगर से दोगुने हैं हाइपरटेंशन के मरीज, इन बीमारियों के शिकार पुरुष ज्यादा

Thu, 12 May 2022 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hypertension patients are twice as high as sugar in Jhansi, more men are victims of these diseases
झांसी। शुगर से ज्यादा ब्लडप्रेशर के मरीज हैं। झांसी में 15 साल से अधिक उम्र की महिलाओं और पुरुषों में ब्लड शुगर के मुकाबले दो गुना हाइपरटेंशन है। यही नहीं, दोनों ही बीमारियों से पुरुष ज्.यादा पीड़ित हैं। किशोर भी बड़ी संख्या में शुगर के मरीज बन रहे हैं। नेशनल फेमिली हेल्थ सर्वे-5 (एनएफएचएस) की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा नौकरीपेशा और व्यवसाय करते हैं। ऐसे में इन पर काम का भी काफी तनाव रहता है। इसके अलावा पुरुषों का नियमित खानपान भी नहीं हो पाता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में वो बाहर का भी खूब खाते हैं। साथ ही शराब, तंबाकू का सेवन, धूम्रपान भी महिलाओं से कहीं अधिक पुरुष करते हैं। इस वजह से एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट में महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में बीपी और शुगर की बीमारी मिली है। खास बात ये है कि डायबिटीज के मुकाबले महिलाओं और पुरुषों को दोगुना तक ब्लड प्रेशर की दिक्कत मिली है। एनएचएम के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गैर संचारी रोगों जैसे मधुमेह, हाई बीपी, कैंसर की जनसंख्या आधारित स्क्रीनिंग शुरू की गई है। मंडल के भी जिलों में सर्वे कराकर 30 साल से अधिक आयु के लोगों की प्रोफाइल तैयार की गई है, जो लोग गैर संचारी रोगों से ग्रसित हैं, उन्हें जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

बीमारी महिला पुरुष
अधिक ब्लड शुगर 2.8 5.7
अत्यधिक ब्लड शुगर 1.7 2.2
कुल ब्लड शुगर रोगी या दवाएं लेतीं 5.3 9.0
अधिक ब्लड प्रेशर 11.7 12.7
अत्यधिक ब्लड प्रेशर 2.4 3.9
कुल बीपी रोगी या दवाएं लेते 15.7 17.3
(नोट: आंकड़े एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट के आधार पर प्रतिशत में हैं।)
बीपी से हार्ट अटैक, लकवा पड़ने, गुर्दे व आंखें का पर्दा तक खराब होने का डर रहता है। जबकि, मधुमेह रोगियों को भी ये बीमारी हो सकती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम और गैंगरीन होने का भी खतरा रहता है। - डॉ. रजत जैन, फिजीशियन, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिगड़ी दिनचर्या, अनियमित खानपान, शराब, तंबाकू के सेवन, तनाव ज्यादा लेने से बीपी और शुगर की बीमारी होती है। यदि बीमारी का समय पर इलाज नहीं कराया गया तो दिक्कत और बढ़ती जाती है। - डॉ. डीएस गुप्ता, फिजीशियन, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed