{"_id":"5d3b449a8ebc3e6c9b480edb","slug":"husband-suicides-after-conflict-with-wife-jhansi-news-jhs144462465","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद होने पर पति ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद होने पर पति ने फांसी लगा जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से विवाद होने पर पति ने फांसी लगा जान दी
झांसी। पलंग खरीदने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद थाना बड़ागांव स्थित पारीछा में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया।
झारखंड के चंदन गांव निवासी संदीप सिंह (30) पारीछा स्थित एक निजी कंपनी में काम करते थे। 21 जुलाई को वे अपनी पत्नी खुशबू व पुत्री को लेकर पारीछा आए थे। यहां किराए से कमरा लेकर तीनों रह रहे थे। पलंग न होने के कारण तीनों जमीन पर सो रहे थे। ऐसे में अनहोनी के चलते पत्नी ने पलंग लाने की बात कही। बृहस्पतिवार को तीनों पलंग खरीदने झांसी आए। पलंग महंगा होने के कारण बजट न होने के चलते वापस लौैट गए। इसके बाद चिरगांव पहुंचकर पलंग खरीदने गए। यहां भी महंगा होने के कारण नहीं खरीदा। शाम को घर पहुंचने के बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। संदीप ने कहा कि बाद में पलंग खरीदेंगे। पत्नी इससे नाराज हो गई। विवाद के बाद रात को तीनों खाना खाकर सो गए। रात में संदीप ने पंखे के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली, इससे उसकी मौत हो गई। सुबह पत्नी सोकर उठी तो पति को फांसी के फंदे पर लटका देख घबरा गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।