फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband dies in truck collision, wife's condition critical

ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

Wed, 04 May 2022 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Husband dies in truck collision, wife's condition critical
झांसी। ललितपुर के बानपुर बाजार के पास एक मिनी ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पति की अस्पताल में मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। उसको झांसी के प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनों अपनी नातिन के विवाह के लिए खरीदारी करके वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक ललितपुर के खाकरौन गांव निवासी सुखलाल (55) की नातिन की शादी चार मई को होनी है। शादी की तैयारियों में पूरा परिवार जुटा हुआ था। सोमवार शाम को सुखलाल अपनी पत्नी शगुन (48) के साथ बानपुर बाजार गए थे। उनके साथ उनका भाई रामचरन, बेटा सुरेश और रामबाबू समेत अन्य परिवार के लोग भी थे। यह सभी अलग-अलग बाइक पर थे। खरीदारी के बाद सुखलाल अपनी बाइक पर शगुन को बिठाकर लौट रहे थे। जैसे ही वह बानपुर बाजार से आगे निकले, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर पड़े। इससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गंभीर हालत देखते हुए दोनों को झांसी रेफर कर दिया गया। यहां मेडिकल कॉलेज में देर-रात सुखलाल की मौत हो गई जबकि शगुन की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सुखलाल के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed