फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband dies in a painful road accident wife in critical condition crushed by a container near Maheva Tiraha i

Jhansi: दर्दनाक सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, महेवा तिराहे के पास कंटेनर ने कुचला

Wed, 26 Mar 2025 01:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Mar 2025 01:46 PM IST
सार

झांसी में बुधवार सुबह झांसी-कानुपर हाईवे पर महेवा तिराहे के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
Husband dies in a painful road accident wife in critical condition crushed by a container near Maheva Tiraha i
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

झांसी में बुधवार सुबह झांसी-कानुपर हाईवे पर महेवा तिराहे के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कंटेनर चालक को तलाश रही है।

विज्ञापन


चिरगांव कस्बा निवासी चतुर्भुज (40) सुबह पत्नी गीता के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार से मिलने झांसी आ रहे थे। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है जैसे ही वह महेवा तिराहे के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सिर के बल गिरने से चतुर्भुज की मौके पर मौत हो गई जबकि पत्नी गीता को भी सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। उसे नाजुक हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय के मुताबिक कंटेनर तलाश को तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed