फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband and wife, who had been separated for a year, reunited

Jhansi News: एक साल से अलग रह रहे पति-पत्नी का मिलवाया हाथ

Sat, 29 Nov 2025 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife, who had been separated for a year, reunited

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। करीब एक साल से अलग रह रहे पति-पत्नी को परिवार न्यायालय ने आपस में मिला दिया। वे हंसते-मुस्कुराते अपने बच्चे के साथ वापस घर गए। परिवार में कड़वाहट भी दूर हो गई।

प्रेमनगर झांसी में रहने वाली अर्चना और देवेश का विवाह मई 2022 में हुआ था। शुरुआत में सब ठीक चला लेकिन एक जनवरी 2023 को अर्चना ने प्रेम नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पति और ससुराल वालों ने उससे मारपीट की। दहेज के लिए प्रताड़ित किया। पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर मामला दर्ज किया था। इससे पहले कि मामला फौजदारी न्यायालय में पहुंचता, सुलह के लिए परिवार न्यायालय में काउंसिलिंग के लिए भेजा गया।
विज्ञापन




यहां मध्यस्थ अधिवक्ता अशोक सक्सेना, मुकेश सिंघल, सपना गुप्ता, निकिता गौतम आदि के सहयोग से अर्चना और देवेश को समझाइश दी गई। उन्हें बताया गया कि अगर परिवार एक बार टूट गया तो फिर जुड़ेगा नहीं। पति-पत्नी को बात समझ में आई और उन्होंने साथ रहने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed