फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hundreds made the reservation for reservation cancellation

आरक्षण की मांग ने रद्द कराए सैकड़ों आरक्षण

Tue, 23 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hundreds made the reservation for reservation cancellation
झांसी। जाट आंदोलन के कारण ट्रेनों का संचालन दूसरे दिन भी प्रभावित रहा। शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस व दूरंतो एक्सप्रेस समेत दिल्ली की ओर से आने व जाने वाली 19 ट्रेनें झांसी नहीं आईं। ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


आरक्षण की मांग कर रहे जाटों के आंदोलन के कारण रेल में यात्रा कराने वाले कई यात्रियों को अपना आरक्षण रद्द कराना पड़ा। ट्रेनें रद्द रहने के कारण सोमवार को 19 ट्रेनें झांसी नहीं आईं। ट्रेनें न आने की जानकारी मिलते ही इन ट्रेनों में यात्रा के लिए आरक्षण कराने वाले लोगों की लाइनें टिकट रद्द कराने के लिए आरक्षण खिड़कियों पर लग गईं। दिन भर में सैकड़ों आरक्षित टिकटें रद्द हुईं। पहले से यात्रा के लिए टिकट कंफर्म कराए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी ई-टिकट कराने वालों को आई। ई-टिकट न तो तत्काल रिफंड होती है और न ही उस पर परमिट कराकर अन्य ट्रेनों में यात्रा की जा सकती है। ऐसे में मायूस यात्री अन्य संभावनाओं को तलाश करते नजर आए। दिल्ली की ओर जाने के लिए ट्रेनें कम होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेनें रही रद्द

12920-मालवा एक्सप्रेस
12155-शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस
12189-महाकौशल एक्सप्रेस
11058-अमृतसर-दादर एक्सप्रेस
12121-मप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
12192-श्रीधाम एक्सप्रेस
12627-कर्नाटका एक्सप्रेस
12485-नांदेड़ श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
12723-तेलंगाना एक्सप्रेस
12649-कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
12433-राजधानी एक्सप्रेस
12285-दूरंतो एक्सप्रेस
12002-शताब्दी एक्सप्रेस
12138-पंजाब मेल
12280-ताज एक्सप्रेस
18508-हीराकुंड एक्सप्रेस
11077-झेलम एक्सप्रेस
12137-पंजाब मेल
16031-अंडमान एक्सप्रेस

झांसी-इटारसी पैसेंजर का इंजन फेल, डेढ़ घंटे लेट
ललितपुर। एक ओर जहां जाट आरक्षण के कारण सोमवार को भी ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा, वहीं दूसरी ओर सोमवार की सुबह झांसी की ओर जाने वाली झांसी-इटारसी पैसेंजर का इंजन फेल हो गया। इस कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। दोपहर तक अधिकांश ट्रेनों को एक नंबर प्लेटफार्म से निकाला गया।

सोमवार की सुबह इटारसी से चलकर झांसी की ओर जाने वाली झांसी-इटारसी पैसेंजर का इंजन सुबह साढ़े छह बजे अचानक फेल हो गया। इस कारण ट्रेन में लगे दूसरे इंजन की मदद से पैसेंजर ट्रेन को एक नंबर प्लेटफार्म पर ले जाकर सुबह 7.50 बजे रवाना किया जा सका, जबकि खराब इंजन दोपहर एक बजे के बाद ही तीन नंबर प्लेटफार्म से दूसरे इंजन की मदद से हटाया जा सका।


इस कारण झांसी की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों का संचालन एक नंबर प्लेटफार्म से करना पड़ा। ट्रेन करीब डेढ़ घंटा लेट रही। वहीं, जाट आंदोलन के कारण सोमवार को डाउन ट्रैक वाली झांसी-दिल्ली की ओर जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, मालवा, पातालकोट, गोंडवाना और बीना-भोपाल की ओर जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस व झेलम एक्सप्रेस रद रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed