फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Humidity throughout the day, rain in the evening, chances of rain today too

Jhansi News: दिनभर रही उमस, शाम को बारिश, आज भी वर्षा के आसार

Wed, 25 Jun 2025 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Humidity throughout the day, rain in the evening, chances of rain today too

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। दिनभर लोगों ने उमस भरी गर्मी झेलने के बाद शाम को शहर में कुछ देर के लिए बारिश हुई। इसके बाद रात में भी आधा घंटे तक पानी गिरा। मौसम विभाग ने आज भी वर्षा के आसार जताए हैं।


मंगलवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। दोपहर में धूप खिली होने से जबरदस्त उमस की वजह से लोगों का पसीना छूट रहा था। शाम चार बजे के आसपास ग्वालियर रोड, मिशन कंपाउंड, बीकेडी खंडेराव गेट, इलाइट, झोकनबाग, खुशीपुरा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, चित्रा चौराहा समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। हालांकि, 20 मिनट तक पानी गिरने के बाद थम गया। इसके बाद फिर धूप खिल गई। वहीं, रात साढ़े आठ बजे के बाद फिर बारिश शुरू हो गई। लगभग 30 मिनट तक पानी गिरता रहा। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को दिन का पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। अब बुधवार को भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed