फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hug day

प्यार की झप्पी देकर कम की रिश्तों की दूरियां

Thu, 13 Feb 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
hug day
वेलेंटाइन डे के लिए गिफ्ट सेंटरों पर सजे आर्कषक उपहार।
झांसी। वेलेंटाइन वीक में हग डे पर प्यार के पंछियों ने अपनी वेलेंटाइन को गले लगाकर प्यार और रिश्ते को मजबूती दी। इसके साथ रिश्ते की दूरियां कम करने के लिए वादे किए। वहीं वेलेंटाइन डे को लेकर युवाओं ने प्लानिंग शुरू कर दी है। शहर के बाजार भी वेलेंटाइन डे के गिफ्ट को लेकर सजे हुए हैं।
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक का सबसे स्पेशल दिन हग डे को माना जाता है। इस दौरान प्रेमी युगल सहित सभी उम्र के लोग एक-दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार को जाहिर करते हैं। इस दिन किसी को गले लगाना उसके प्रति अपने प्यार को व्यक्त करने का तरीका है। बुधवार को लव कपल्स ने अपनी भावनाएं अपने साथी को बताने के लिए हग का ही सहारा लिया। युवाओं ने मॉल में घूमने, मूवी देखने, मंदिरों में दर्शन करने की प्लानिंग की। साथ ही दंपतियों ने भी अपने-अपने तरीकों से हग डे सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन

इस समय युवाओं पर पूरी तरह वेलेंटाइन वीक का रंग चढ़ा हुआ है। कोई अपने साथी के साथ लांग ड्राइव पर जा रहा है। कोई मूवी देख रहा है तो कोई अपने प्यार के साथ रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर प्लान कर रहा है। वेलेंटाइन वीक के सातवें दिन लव कपल्स किस डे मनाएंगे। लव कपल्स किस के साथ अपने प्यार को अधिक गहरा करेंगे। इसके साथ ही वेलेंटाइन वीक अपने चरम पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed